फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cycling has become a growing hobby, but there is no safe route in the city

Aligarh News: साइकिल चलाने का बढ़ा शौक, मगर शहर में नहीं सुरक्षित राह

Wed, 03 Jun 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 03 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Cycling has become a growing hobby, but there is no safe route in the city
नगर निगम के पास साइकिल पटरी पर खुली चाय की दुकान।  - फोटो : samvad
फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक बन चुकी साइकिल की लोकप्रियता शहर में लगातार बढ़ रही है। बच्चों से लेकर युवाओं तक में स्पोर्ट्स और गियर साइकिल का आकर्षण बढ़ा है, लेकिन साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित बुनियादी सुविधाएं अब भी नदारद हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित दो किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक में भी कई स्थानों पर पेड़ और अन्य अवरोध मौजूद हैं, जिससे इसकी उपयोगिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन



शहर में करीब 100 किलोमीटर लंबी सड़कें हैं, लेकिन अधिकांश मार्गों पर साइकिल ट्रैक नहीं है। एएमयू सर्किल से घंटाघर तक विकसित स्मार्ट सड़क पर ही साइकिल ट्रैक बनाया गया है। हालांकि कई स्थानों पर ट्रैक बाधित, टेढ़ा-मेढ़ा और अतिक्रमण की समस्या से ग्रस्त है। ऐसे में नियमित साइकिल चालकों और बच्चों को सामान्य यातायात के बीच ही साइकिल चलानी पड़ती है।
विज्ञापन



नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि शहर की अधिकांश सड़कें संकरी हैं, इसलिए हर जगह साइकिल ट्रैक और फुटपाथ विकसित करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बौनेर कट से विकसित हो रही नई सड़क पर भी साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गियर-स्पोर्ट्स साइकिल बच्चों की पहली पसंद
रेलवे रोड के कारोबारी दीपक मित्तल के अनुसार अब साधारण साइकिलों की जगह गियर वाली माउंटेन बाइक, डिस्क ब्रेक, चौड़े टायर, रंगीन फ्रेम और स्पोर्ट्स डिजाइन वाले मॉडल अधिक पसंद किए जा रहे हैं। फोल्डेबल, बीएमएक्स स्टाइल, ई-साइकिल और थीम आधारित मॉडल भी बाजार में मांग में हैं। नौरंगाबाद के कारोबारी गौतम सिंह बताते हैं कि छुट्टियों के दौरान प्रतिदिन 15 से 20 साइकिल बिक रही हैं। करीब 80 फीसदी ग्राहक बच्चे हैं और बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 40 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।

------

मैं तो अभी अध्यक्ष बना हूं : विवेक
अलीगढ़ साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल का कहना है कि शहर में साइकिल ट्रैक नहीं है। स्मार्ट सिटी में इसका प्रावधान होना चाहिए। डेढ़ महीने पहले साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इसमें तमाम अड़चनें आई थीं। इस बारे में एसोसिएशन की ओर से नगर आयुक्त को एक ज्ञापन भी दिया गया है, जिसमें शहर की सड़कों पर साइकिल ट्रैक बनाने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed