{"_id":"664fd951b408f92b31069c98","slug":"cyber-thugs-extorted-rs-48-thousand-from-two-youths-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100588-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो युवकों से साइबर ठगों ने 48 हजार रुपये ऐंठे, साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो युवकों से साइबर ठगों ने 48 हजार रुपये ऐंठे, साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज
Fri, 24 May 2024 05:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:33 AM IST
सार
गांव जलोखरी निवासी परदेसी के फोन पर उसके भाई का मित्र होने हवाला देकर आरोपी ने 18 हजार रुपये ठग लिए। वहीं गांव कारह कादिलपुर के खान मोहम्मद के पास भी ठगों द्वारा खुद को पुलिस बताते हुए फोन किया गया। भतीजे को किसी मामले में गिरफ्तार करने की बात बताई गई। भतीजे को छुड़ाने के लिए तीस हजार रुपये की मांग पूरी करने लगे।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में पिसावा थाना क्षेत्र के गांव जलोखरी के एक युवक के खाते से 18 हजार रुपए ठग लिए गए। इधर, गांव कारह कादिलपुर के एक किसान से भतीजे को गिरफ्तार करने के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
गांव जलोखरी निवासी परदेसी के फोन पर उसके भाई का मित्र होने हवाला देकर आरोपी ने 18 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पहले उसके खाते में 10 हजार व 20 हजार रुपये डालने का स्क्रीनशॉट मोबाइल पर भेजा। इसके बाद कहा कि 12 हजार रुपये वह रख ले और 18 हजार रुपये वापस कर दो, किसी को देने हैं।
विज्ञापन
पीड़ित उसकी बातों में आ गया और 18 हजार रुपये वापस आरोपी के बताएं नंबर पर डाल दिए। इसी दौरान खाता सीज होने का मैसेज आया। इस पर युवक बैंक पहुंचा और खाते को चालू कराया। चेक किया तो पता चला कि उसके साथ 18 हजार रुपये की ठगी हो चुकी है। उसके खाते में एक भी रुपये नहीं आए थे, वह जरूर रुपये दे चुका था। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वहीं गांव कारह कादिलपुर के खान मोहम्मद के पास भी ठगों द्वारा खुद को पुलिस बताते हुए फोन किया गया। भतीजे को किसी मामले में गिरफ्तार करने की बात बताई गई। यह सुनकर परिजन दहशत में आ गए और भतीजे को छुड़ाने के लिए तीस हजार रुपये की मांग पूरी करने लगे। भतीजे को पीटने और रोने की आवाज भी सुनाई गई। परेशान परिजनों ने आरोपी के नंबर पर रुपए डाल दिए। इतना सब होने के बाद भतीजे से जब उसके फोन पर बात की गई तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट साइबर क्राइम पोर्टल पर कर दी गई है।