फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cyber fraud : 15 thousand rupees withdraw from ASI account.

लॉटरी का झांसा देकर एएसआई से ठगे 15 हजार रुपये

Fri, 26 Jul 2019 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud : 15 thousand rupees withdraw from ASI account.
साइबर ठगों ने बुधवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में तैनात एएसआई सुरेश चंद शर्मा के खाते से 15 हजार रुपये पार कर दिए। साइबर ठगों ने एएसआई को बैंक कर्मी बनकर फोन किया और लॉटरी निकलने का झांसा देकर एटीएम कार्ड की डिटेल ले ली। ठगी के संबंध में एएसआई को गुरुवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप आरोपियों को ट्रैस करने की गुहार लगाई। एसएसपी मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र शर्मा निवासी बुलंदशहर वर्तमान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पहरेदार के तौर पर तैनात है। वह एक पैर से दिव्यांग भी है। एएसआई के मुताबिक बुधवार को एक फोन आया। फोन करने वाले खुद को बैंक कर्मी बताया और लॉटरी निकलने का झांसा दिया। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड की डिटेल ले ली। थोड़ी देर बाद खाते से 15 हजार रुपये की रकम निकलने का मैसेज फोन पर आया। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ। उक्त नंबर पर दोबारा फोन किया तो नंबर बंद जाने लगा। मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार जनपद में लगातार साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर सेल को सभी मामलों में तेजी से जांच कर आरोपियों की धरपकड़ कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed