{"_id":"6a23aca0b5feac7462085393","slug":"ct-scan-started-in-deendayal-hospital-aligarh-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दीनदयाल अस्पताल में सीटी स्कैन शुरू, आंधी के चलते गड़बड़ा गई थी बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दीनदयाल अस्पताल में सीटी स्कैन शुरू, आंधी के चलते गड़बड़ा गई थी बिजली व्यवस्था
Sat, 06 Jun 2026 10:54 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:54 AM IST
सार
आंधी के कारण अस्पताल के सीटी कक्ष के लिए जाने वाली हाईपावर लाइन में गड़बड़ी आ गई थी। इससे सीटी करने पर लोड पड़ते ही लाइन बस्ट होने लगी। मशीन में खराबी न आ जाए इस पर तकनीशियन ने सीटी स्कैन बंद कर दिया था
विज्ञापन
दीनदयाल संयुक्त अस्पताल अलीगढ़
- फोटो : संवाद
विस्तार
आंधी के चलते अलीगढ़ के दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में दो दिन से गड़बड़ाई बिजली की आपूर्ति शुक्रवार को बहाल हो गई। इसी के साथ दो दिन परेशान रहे ओपीडी के जरिये बंद सीटी स्कैन शुरू हो गई। दोपहर तक 40 मरीजों की सीटी स्कैन की गई।
विज्ञापन
आंधी के कारण अस्पताल के सीटी कक्ष के लिए जाने वाली हाईपावर लाइन में गड़बड़ी आ गई थी। इससे सीटी करने पर लोड पड़ते ही लाइन बस्ट होने लगी। मशीन में खराबी न आ जाए इस पर तकनीशियन ने सीटी स्कैन बंद कर दिया था। विभागीय अधिकारियों के जरिये विद्युत विभाग को सूचना दी गई। उधर सीटी स्कैन के मरीजों को वापस किया जाने लगा।
विज्ञापन
अस्पताल के आईसीयू और इमरजेंसी के मरीजों के सीटी स्कैन ही जेनरेटर के जरिये किए जा रहे थे। दो दिन तक ओपीडी के माध्यम से आने वाले मरीजों को लौटाया गया। शुक्रवार सुबह बिजली की आपूर्ति बहाल होने पर सभी मरीजों की सीटी स्कैन की जाने लगी। शुक्रवार को दिन भर लाइन लगी रही, जिससे अपनी बारी की प्रतीक्षा में सुबह से आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी के जरिये 20-25 सीटी स्कैन किए जाते थे। शुक्रवार को दोपहर तक 40 मरीजों के सीटी स्कैन किए गए हैं।
विज्ञापन
भीड़ में परेशान रहे मरीज
- सुनहरा छर्रा की कमलेश के अनुसार वह अपने पति केशव को लीवर में समस्या के लिए सीटी स्कैन कराने आई थीं। वह सुबह 9 बजे पहुंच गईं, मगर दोपहर एक बजे तक उनका नंबर नहीं आ सका था।
- गीता विहार क्वार्सी के भरत सिंह के अनुसार वे अपनी पत्नी की नाक की समस्या के लिए दो दिन पहले सीटी स्कैन कराने आए थे, तब मना कर दिया गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे पहुंच गए, लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया था।
- सराय हकीम की गीता के अनुसार पेट की समस्या पर दो दिन पहले सीटी स्कैन कराने आई थीं। उस समय मना कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह दोबारा पहुंचीं, मगर भीड़ के चलते दोपहर तक नंबर नहीं आया।
- नगला मान सिंह की मुस्कान के अनुसार वह भी पेट की समस्या पर सीटी स्कैन कराने आई थीं। सुबह नौ बजे से लाइन में लगने के बाद दोपहर एक बजे तक नंबर नहीं आ सका। अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं।