फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CSIR gave a grant of Rs 40 lakh for research

Aligarh News: मछलियों पर हानिकारक प्रभाव का शोध करेंगी डॉ. हुमा वसीम

Thu, 06 Jun 2024 05:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
CSIR gave a grant of Rs 40 lakh for research
मछलियों पर होने वाले हानिकारक प्रभाव का अध्ययन एएमयू के जंतु विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हुमा वसीम करेंगी। शोध के लिए वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने 40 लाख रुपये का अनुदान दिया है। उन्हें यह शाेध तीन साल में पूरा करना है।
विज्ञापन

डॉ. हुमा को इमर्जिंग इन्वेस्टिगेटर्स रिसर्च (ईएमआर) और एएसपीआईआरई योजना के तहत अनुदान मिला है। डॉ. हुमा ने बताया कि प्लास्टिक को बनाने में बहुत से रसायन का इस्तेमाल होता है। इन्हीं में एक रासयन का इस्तेमाल मछलियों पर किया जाएगा। विभाग की प्रयोगशाला में मछलियों पर शोध होगा। रसायन को बाजार से लाई गई मछली पर डालकर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि रसायन का असर क्या पड़ रहा है? उन्होंने कहा कि मछलियों को जो भोजन दिया जाता है, उसमें रसायनिक पदार्थों की मिलावट होती है। इन मछलियों के सेवन से व्यक्तियों को कैंसर सहित अन्य बीमारियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

डॉ. हुमा ने कहा कि इसके अलावा इस अनुदान के जरिये पानी को भी साफ करने की योजना पर काम करेंगी। नदी और तालाब का पानी प्लास्टिक की वजह से प्रदूषित हो जाता है। प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन को मानक के अनुरूप पानी में मिलाएंगे। फिर उसमें फंगस बढ़ाएंगे, जो पानी प्रदूषित को खींचकर उसे शुद्ध कर देगा। डॉ. हुमा ने कहा कि इससे पहले यूजीसी ने नैनो पार्टिकल्स के लिए 10 लाख रुपये का अनुदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed