फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crowd in trains increased due to summer vacation, seats are not available

Aligarh News: गर्मियों में छुट्टी को लेकर बढ़ी ट्रेनों में भीड़, नहीं मिल रही सीट

Thu, 08 Jun 2023 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crowd in trains increased due to summer vacation, seats are not available
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
महानगर के गांधीपार्क इलाके के विकास नगर निवासी राहुल को गर्मियों की छुट्टी में परिजनों एवं बच्चों को किसी दूसरे शहर में घुमाने जाना है, लेकिन उन्हें ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल पायी। इस पर उन्होंने बस की मदद ली तो उसमें भी काफी भीड़ थी। गर्मी में भीड़ को देख उन्होंने घूमने का कार्यक्रम ही टाल दिया और वापस घर चले गए। यह तो एक मात्र उदाहरण है। ऐसा ही दूसरे यात्रियों के साथ देखने को मिल रहा है और वे छुट्टियों का आंनद लेने के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं अथवा उन्हें ट्रेवल्स एजेंसियों के जरिए बस, कार आदि मंहगे किराये पर सफर तय करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए लोगों का घूमने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान सफर करने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट न मिलने से बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें सामान्य कोच में भारी भीड़ के बीच सफर तय करना पड़ रहा है अथवा दूसरे वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेजों में गर्मी की छुट्टी हो जाने के बाद परिजन घर से घूमने जाने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो सालों से लोग गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए कहीं घूमने-फिरने नहीं जा पा रहे हैं। अधिकांश लोग शिमला जैसी पहाड़ी एवं ठंडे स्थानों पर घूमने जाना चाहते हैं। दूसरी पंसद माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कटरा आदि जाने की है, लेकिन ट्रेनों में काफी भीड़ होने के चलते उन्हें सीट नहीं मिल पा रही है। टिकट आरक्षित कराने के लिए लोग परेशान हैं। तत्काल में भी उन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। वेटिंग सूची भी काफी लंबी है। ऐेसे में लोग मन मारकर अपना घूमने का कार्यक्रम टाल रहे हैं। मुख्य वाणिज्य अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इन दिनों सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं और वेटिंग सूची भी काफी लंबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed