फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crowd in front of the closed shops on Uparkot

ऊपरकोट पर बंद दुकानों के आगे लगी भीड़

Mon, 10 May 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crowd in front of the closed shops on Uparkot
रविवार को कोरोना कर्फ्यू का नौवां दिन था। दोपहर में ऊपरकोट पर बंद दुकानों के सामने खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जबकि पुलिस द्वारा यहां जबरन बंदी का पालन कराया गया तो दुकानदारों ने ग्राहकों को गलियों और नुक्कड़ पर बुलाकर माल बेचा।
विज्ञापन

दरअसल, यहां खरीदारी ईद को लेकर हो रही है। शहर में कुछ जगहों पर सुबह और शाम किराना की दुकानें खुल रही हैं। जिन इलाकों में किराना की दुकानें नहीं खुलीं, वहां के लोग इधर उधर सामान लाने के लिए भटक रहे हैं। अधिकांश जगह पर्चा लगाकर सामान पैक किया जा रहा है। इसके बाद शटर खोलकर सामान पकड़ा दिया जाता है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर शहर के विभिन्न इलाके से ऊपरकोट पर लोगों की भीड़ पहुंची। यहां दुकानें बंद थीं, फिर भी लोग दुकानों के बाहर खड़े थे। पुलिसकर्मियों के इधर उधर होते तो कई दुकानदारों ने गलियों में बुलाकर लोगों को सामान बेचा। इसके बाद पुलिसकर्मी आते तो लोगों को इधर उधर होकर कुछ देर बाद आने का इशारा कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

जाता। दिन गुजरा तो शाम को कुछ एक दुकानें खुलीं, लेकिन शटर पूरा नहीं खोला गया। इसी तरह लोगों ने खरीददारी की। इसके अलावा शहर के कई इलाकों ने सुबह-शाम किराना की दुकानें खुलीं। कहीं कोरोना बचाव के नियमों का पालन हुआ तो कहीं प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं।
कई व्यापारी ऐसे भी हैं, जो अपनी दुकानें नहीं खोल रहे हैं। शटर गिराकर दुकानदार बाहर बैठे रहते हैं। जैसे ही ग्राहक आते हैं, वैसे ही पर्चा ले लिया जाता है। इसके बाद माल पैक होता है। भुगतान के बाद शटर खोलकर सामान ग्राहकों को दे दिया जाता है।

मुख्य मार्गों पर रहा आवागमन, चाट की लगी ढकेल
शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड और जीटी रोड पर दिनभर आवागमन चलता रहा। सुबह और शाम जहां लोग फल, सब्जी और दूध के लिए खरीददारी के लिए निकले। इन सभी के साथ चाट की ढकेल भी लगीं। इन ढकेलों पर लोगों की भीड़ भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed