फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crops on the verge of drying up due to lightning strikes

Aligarh News: बिजली के झटकों से सूखने की कगार पर फसलें

Thu, 28 May 2026 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Crops on the verge of drying up due to lightning strikes
इन दिनों ग्रामीण अंचल में विद्युत कटौती बड़ी समस्या बनी हुई है। किसानों के सामने बाजरा, मक्का, मूंग और उर्द की फसल की सिंचाई बड़ी समस्या बनी हुई है। समस्या को लेकर किसानों में गुस्सा है। अधिकांश क्षेत्र में किसान संगठन विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अतरौली क्षेत्र के पनेहरा फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। दिन में सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलती। रात में भी कम आपूर्ति से मक्का की फसल सूख रही है। रजातऊ और नहल के किसानों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया है कि 15 दिनों से बिजली की आवाजाही बनी हुई है। 10 घंटे की जगह केवल 4-5 घंटे बिजली मिलती है और वह बार-बार ट्रिप होती है। इससे ट्यूबवेल लगातार नहीं चल पाते। ओमप्रकाश प्रजापति और मोनू ने बताया कि मक्का में दाना पड़ रहा है, जिसे पानी की बहुत जरूरत है। किसानों ने कहा कि दो दिन में सिंचाई न होने पर पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग से 12 घंटे निर्बाध आपूर्ति की मांग की है। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण थोड़ी समस्या हो रही है। मांग अधिक है और क्षमता कम है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसानों को रात में भरपूर बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed