फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crop was prepared by taking loan, if it was ruined in water, then life was lost

कर्ज लेकर तैयार की थी फसल, पानी में हुई बर्बाद तो चली गई जान

Tue, 11 Oct 2022 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Crop was prepared by taking loan, if it was ruined in water, then life was lost
मलबे में दबकर घायल हुए गेंदालाल जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद - फोटो : HARDUAGANJ
जट्टारी के गांव मांदक में रविवार की शाम एक किसान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार शाम के समय खेतों की ओर से लौटते ही किसान के सीने में तेज दर्द उठा। पूरा शरीर पसीने से भीग गया। यह देखकर परिवार वाले तत्काल ही उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव मांदक निवासी 57 वर्षीय भूपाल पुत्र शिवलाल ने गांव के रामकुमार और संजू से 5200 रुपये के दाम पर 20 बीघे खेत बाकी पर लिए थे। पांच बीघे खेत उनके नाम पर हैं। इनमें 15 बीघे खेत में धान और पांच-पांच बीघे खेत में बाजरा और कपास की फसल तैयार की थी।
विज्ञापन

फसल तैयार करने के लिए गांव के ही दो व्यक्तियों से उन्होंने दो प्रतिशत ब्याज दर पर दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। यह कर्ज फसल की बिक्री पर अदा करना था। परिवार वालों के अनुसार रविवार शाम भूपाल अपने खेतों की ओर गए थे। परिवार वालों के अनुसार वहां से बेचैनी की हालत में लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पत्नी ममता को फसल की बर्बादी के बारे में बता रहे थे, तभी उनके सीने में तेज दर्द उठा और पूरा शरीर पसीने से भीग गया। इस पर परिवार वाले कस्बे के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने जट्टारी पुलिस चौकी में सूचना दी। परिवार और गांव वालों के अनुसार मौत की जानकारी देने पर भी प्रशासन की ओर से कोई कर्मचारी तक जानकारी करने नहीं पहुंचा। इस पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिवार वालों ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बारिश में गिरे मकान से वृद्ध की मौत, पुत्रवधू घायल
तीन दिन से हो रही बारिश के चलते सोमवार की दोपहर गांव दारापुर नगला में एक मकान गिर गया। मकान के मलबे के चपेट में आकर घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल पुत्रवधू का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान की सूचना पर तहसीलदार कोल ने लेखपाल को साथ लेकर देर शाम गांव का पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।
हरदुआ ग्रामसभा के मजरा दारापुर के नगला में सोमवार की दोपहर गेंदालाल का मकान गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद गेंदालाल और उनकी पुत्रवधू निर्मला देवी घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। मलबा हटाकर उन्होंने दोनों को बाहर निकाला।

इसके बाद एंबुलेंस के जरिए दोनों को पं. दीनदयाल संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां 75 वर्षीय गेंदालाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल निर्मला देवी को हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गेंदालाल की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर है। तहसीलदार ने परिवार को मुआवजा मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed