मंगलवार की देर रात करीब दस बजे कस्बा के अलीगढ़ दादों रोड स्थित पीलीकोठी पर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश रवि मार्केट की छत पर सीढ़ी लगाकर चढ़े और राजीव, सुनील, सुधीर, हरिश, आशीष व मनीष के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आवाज सुनकर घर वाले जग गए। उन्होंने बदमाशों पर फायरिंग कर दी, जिससे घबराकर सभी बदमाश छत से कूद गए। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी लग गई और वह छत से गिर गया। जिससे उसकी टांग टूट गई।
इधर, सूचना पर कोतवाल रामसिया मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया लेकिन, लेकिन फरार हो गए। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल भेज दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप पुत्र रोशन लाल बताया है। उसके पास तमंचा, कारतूस व धारदार हथियार बरामद हुए हैं।