{"_id":"6261b66b6ddacc188250c203","slug":"critical-patients-get-better-treatment-in-dastak-campaign-dm-city-office-news-ali289814477","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तक अभियान में गंभीर बीमारों को मिले बेहतर उपचार : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तक अभियान में गंभीर बीमारों को मिले बेहतर उपचार : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को संचालित दस्तक अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बुखार, कोविड, कुपोषित एवं टीबी के मरीजों के स्वास्थ्य सुधार एवं उन्हें दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं को जाना। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को उनकी बीमारियों की गंभीरता के अनुसार बेहतर उपचार दिया जाए, यदि आवश्यक हो तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आशा बहुओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद को मिले। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महकमे में आशा बहुओं की अपनी अलग भूमिका है। कोरोना काल में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का लोहा भी मनवाया है। कोरोना काल में दवाएं उपलब्ध कराकर लोगों का जीवन बचाने का कार्य किया है। कुछ आशा बहुओं की निष्क्रियता एवं लापरवाही के चलते योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाली आशा बहुओं को सेवामुक्त कर दिया जाएगा। डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने विभागीय समन्वय के आधार पर विभिन्न स्थानों पर रैलियां, साफ-सफाई, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों की बैठकों के बारे में जानकारी दी।