फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Critical patients get better treatment in Dastak campaign: DM

दस्तक अभियान में गंभीर बीमारों को मिले बेहतर उपचार : डीएम

Fri, 22 Apr 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Critical patients get better treatment in Dastak campaign: DM
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को संचालित दस्तक अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बुखार, कोविड, कुपोषित एवं टीबी के मरीजों के स्वास्थ्य सुधार एवं उन्हें दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं को जाना। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को उनकी बीमारियों की गंभीरता के अनुसार बेहतर उपचार दिया जाए, यदि आवश्यक हो तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आशा बहुओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद को मिले। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महकमे में आशा बहुओं की अपनी अलग भूमिका है। कोरोना काल में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का लोहा भी मनवाया है। कोरोना काल में दवाएं उपलब्ध कराकर लोगों का जीवन बचाने का कार्य किया है। कुछ आशा बहुओं की निष्क्रियता एवं लापरवाही के चलते योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाली आशा बहुओं को सेवामुक्त कर दिया जाएगा। डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने विभागीय समन्वय के आधार पर विभिन्न स्थानों पर रैलियां, साफ-सफाई, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों की बैठकों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed