{"_id":"600736a28ebc3e33be252d3a","slug":"criminal-arrest-with-theft-bike-and-cash-city-office-news-ali2541960104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख नगद, चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख नगद, चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन
दिन में मोहल्ले में रेकी करने और रात में सूने घरों को, दुकानों को निशाना बना कर चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश से चोरी का माल बरामद हुआ है।
थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि मंगलवार तड़के थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली के महेशपुर मोड़ पर कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। दो बदमाश भाग गए। एक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किया गया बदमाश नईम पुत्र रफीक निवासी श्याम नगर, गली नंबर 3, थाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ का रहने वाला है। वर्तमान में दिल्ली गेट के गोंडा रोड पर मदीना स्कूल के पास रहता है। इसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो लाख रुपये, लोहे की रॉड, पेचकस, 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। नईम के ऊपर अलीगढ़ के अलावा मेरठ, अमरोहा, संभल आदि जिलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
ये फरार हो गए
- वसीम पुत्र यासीन निवासी बैतूल मुकर्रम मस्जिद के पास, अलहदादपुर नीवरी, थाना देहली गेट अलीगढ़
- परवेज पुत्र फारुख निवासी गांव पोपई, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़