{"_id":"5fe4f2ae8ebc3e3f760f04ee","slug":"youth-siege-outside-temporary-prison-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी जेल के बाहर युवक की घेराबंदी, दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अस्थायी जेल के बाहर युवक की घेराबंदी, दो दबोचे
Fri, 25 Dec 2020 01:31 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा क्षेत्र में खैर रोड स्थित अस्थायी जेल आईटीएम कॉलेज के बाहर बृहस्पतिवार शाम एक युवक संग वारदात के इरादे से कुछ बदमाशों ने घेराबंदी कर ली। वह तो समय रहते युवक को शक हो गया और उसने पुलिस को सूचना देने के साथ शोर मचा दिया। आनन-फानन हरकत में आई पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया, जिनसे देर रात पूछताछ की जा रही थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाश उसकी हत्या के इरादे से आए थे।
इगलास के गांव दुहेड़ी का युवक आइटीएम कॉलेज स्थित अस्थायी जेल में निरुद्ध किसी परिचित को सामान पहुंचाने आया था। इसी बीच बाइक सवारों ने उसकी घेराबंदी कर दी। इस पर युवक को शक हो गया। उसने जहां शोर मचाया, वहीं पुलिस को खबर कर दी। शोरशराबे पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। दो लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।
पुलिस जांच में यह साफ हुआ है कि युवक की रंजिश चल रही है। इसलिए अंदेशा है कि कहीं बदमाश उसकी हत्या के इरादे से तो नहीं आए थे। सीओ गभाना विकास कुमार इतना ही बताते हैं कि पकड़े गए दो लोगों से अभी पूछताछ चल रही है। जांच के बाद तस्वीर साफ होगी और पीड़ित जो तहरीर देगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।