{"_id":"5c841e6abdec22142773a2f6","slug":"youth-found-in-barat-hanged-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में आए युवक का पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरात में आए युवक का पेड़ पर लटका मिला शव
Sun, 10 Mar 2019 01:49 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते पिता, मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कटरा मोड़ स्थित एक मैरिज होम में बरात में आए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लोधा क्षेत्र के गांव मुकटपुर निवासी ओमवीर सिंह का बेटा सौरभ (20) गांव के ही गवेंद्र सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह की बरात में शामिल होने के लिए कटरा मोड़ स्थित मैरिज होम में आया था। रात में बरात चढ़त में शामिल होने के साथ जयमाल कार्यक्रम में भी रहा। इसके बाद वह किसी को नजर नहीं आया। रात में बरात की बस व तमाम बराती लौट गए।
दूल्हा समेत रिश्तेदार और कुछ घरेलू सदस्य ही रह गए थे। सुबह मैरिज होम से करीब सौ मीटर दूरी पर गांव पनिहावर के जंगजीत सिंह के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर सौरभ का शव लटका हुआ मिला। गले में रुमाल का फंदा लगा था। बेल्ट से पेड़ पर शव लटका था। कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई थी।
विज्ञापन
सूचना पर तमाम ग्रामीण व पुलिस के साथ ही मैरिज होम से कुछ बराती भी पहुंच गए। रोते-बिलखते हुए परिजन भी वहां आ गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक इकलौता पुत्र था। माता-पिता व बहन का रो रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।