फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi arrested pornographic poster

योगी पर अश्लील पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Yogi arrested pornographic poster
Yogi arrested pornographic poster - फोटो : Amar Ujala
सोशल साइट फेसबुक पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दलित युवक को ट्विटर पर शिकायत के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक गभाना क्षेत्र के गांव मेहरावल का रहने वाला है और तहसील कोल में बतौर टाइपराइटर काम करता है। पूछताछ में युवक का कहना है कि उसके मोबाइल से किसी अन्य ने पोस्ट कर दी थी लेकिन पुलिस यह तर्क मान नहीं रही है। फिलहाल बृहस्पतिवार को उसे पूछताछ के बाद आईटी एक्ट की धारा में जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन

यह प्रकरण बुधवार की देर रात करीब 11 बजे उस समय शुरू हुआ जब टप्पल के गांव मादक निवासी भाजपा समर्थक सोनवीर चौहान की फेसबुक पर सीएम योगी का विवादित पोस्ट टैग हुआ। सोनवीर के अनुसार ये पोस्ट 19 मार्च को दलित एक्टिविस्ट जीत सिंह (बुद्धिस्ट) की फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई थी। 
विज्ञापन

जिसमें सीएम पर अशोभनीय टिप्पणी करते संदिग्ध आपत्तिजनक तीन फोटो डाले गए हैं। इस पोस्ट पर जीत के तमाम साथियों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। ये देखकर सोनवीर ने तत्काल आपत्ति जताते हुए यूपी पुलिस, डीआईजी और एसएसपी को ट्विटर पर शिकायत भेज दी। जिसमें जीत सिंह की पोस्ट का स्क्रीन शॉट भेजे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने जीत सिंह की आईडी के माध्यम से उसका पता तलाशा और रात में ही उसे गांव मेहरावल से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जीत सिंह पुत्र कालीचरन बताया। पहले तो उसने यही कहा कि बिना किसी मकसद के पोस्ट की है। जब सख्ती हुई तो कहने लगा कि किसी अन्य ने यह पोस्ट कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed