फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women meet in Aligarh from Kidnaped Delhi

दिल्ली से अगवा महिला अलीगढ़ में मिली

Tue, 06 Mar 2018 01:47 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Tue, 06 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women meet in Aligarh from Kidnaped Delhi
आरपीएफ थ्ााने में दिल्ली से अपह्रत महिला फूलवती को परिजनों को सौंपते आरपीएफ के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उत्तम नगर से नशीला पदार्थ सुंघाकर एक महिला का अपहरण कर लिया गया और उसे अलीगढ़ में कई दिन तक बंधक बनाकर एक तबेले में रखा गया। पड़ोसन ने महिला की पीड़ा सुनकर उसे स्टेशन तक पहुंचाया। आरपीएफ  की मदद से महिला अपने घर के लिए रवाना हो सकी। 
विज्ञापन


आरपीएफ के एसआई राम कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को प्लेटफ ार्म नंबर पांच पर एक महिला डरी सहमी हुई मिली। बातचीत के दौरान महिला ने अपना नाम फू लवती पत्नी राम खिलावन निवासी कुंजल 83-ए प्रताप गार्डन, बिंदापुर उत्तम नगर नई दिल्ली बताया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि गत 27 फ रवरी को घर से पूजा करने के लिए मंदिर के लिए निकली थी। मंदिर पर ही उसे एक अन्य महिला ने नशीला पदार्थ सुंघाया और जब उसे होश आया तो वह अलीगढ़ के एक तबेला में बंद थी। वह लोग जानवरों का काम कराते थे। एक दिन तबेला में रहने वाले लोग कहीं बाहर गए थे तभी उसने पड़ोस की महिला से मदद मांगी और स्टेशन तक पहुंची। पड़ोसी महिला ने उसे किराए के लिए पांच सौ रुपये भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण का मामला सुनकर पुलिस सक्रिय हो गई और महिला से उस जगह के बारे में पूछताछ की, लेकिन महिला तबेला के बारे में कुछ बता नहीं सकी। पुलिस ने महिला के पति और थानाध्यक्ष बिंदापुर से फ ोन पर पता किया तो साफ  हुआ कि पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बिंदापुर के कहने पर महिला को उसके पति राम खिलावन के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed