{"_id":"57bca9754f1c1bc21fd50515","slug":"wife-s-first-husband-was-the-killing-of-the-tire-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के पहले पति ने की थी टायर कारोबारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के पहले पति ने की थी टायर कारोबारी की हत्या
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के पहले पति ने की थी टायर कारोबारी की हत्या
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस जमालपुर इलाके में टायर व्यापारी अफजाल की हत्या उसकी पत्नी के पूर्व पति ने कर दी। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने अफजाल की पत्नी के पूर्व पति प्रापर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार प्रापर्टी डीलर एक सपा नेता का बेहद करीबी बताया गया है।
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने मंगलवार को सिविल लाइंस में प्रेसवार्ता में बताया कि मूलरूप से सराय रहमान निवासी अफजाल अपनी पत्नी निदा मलिक व बेटे रोहन के साथ जमालपुर शिवली बाग में किराये पर रहता था।
गुजरे शुक्रवार दोपहर वह बाइक पर अपने पिता के पास से लौट रहे थे, तभी जमालपुर में मलिक जिम के पास उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसके खुलासे में पता चला कि अफजाल की पत्नी निदा मलिक की यह दूसरी शादी थी और अफजाल ने परिवार के विरोध के बावजूद यह निकाह किया था। निदा मलिक ने पहले पति शानू उर्फ शहवान निवासी बरौली छर्रा हाल निवासी धौर्रा माफी से वर्ष 2011 में निकाह किया था। मगर बाद में दोनों में तलाक होने पर निदा ने अफजाल से 2014 में निकाह किया था।
विज्ञापन
निदा की दूसरी शादी के बाद शानू एक बार फिर उसे पाने के लिए प्रयासरत हुआ। कई बार बाजार में मुलाकात पर उसने निदा से कहा और जब उसने मना किया तो उसने यहां तक कह दिया कि अगर मेरी नहीं हुई तो तुझे अफजाल के साथ भी नहीं रहने देगा। इसी टशन में उसने अपने साथी वसीम निवासी हवाहवाई छर्रा व वसीम के एक अन्य दोस्त से मिलकर अफजाल की हत्या की साजिश रच डाली। 17 अगस्त को शानू ने वसीम को अफजाल का चेहरा भी दिखाया था। घटना वाले दिन सभी लोग मेडिकल कॉलेज में मिले और वहां से अपने दोस्त दानिश से उसकी लाल रंग की पल्सर बाइक नंबर यूपी 81 एवी 3713 मांगी और खुद ही पिस्टल का इंतजाम करके लाया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया।
मंगलवार सुबह शानू को मेडिकल कॉलेज में आते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उससे घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद हुई है। वसीम व उसके दोस्त की तलाश जारी है। इस खुलासे में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस एसके वर्मा व सर्विलांस से एमपी सिंह की भूमिका सराहनीय रही है। गिरफ्तार शानू पर हत्या, लूट, मारपीट, धोखाधड़ी के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।