पत्नी और बच्चों को मारने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा इलाके में बुधवार को महिला व दो बच्चों की उसके पति ने ही हत्या की कोशिश की। इस मामले में पति व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव रायट निवासी लखपत खां की बेटी नसीमा का निकाह पांच साल पहले चंडौस के सुदेशपुर निवासी कादिर संग हुआ। दंपति पर दो बच्चे भी हैं। अब आरोप के अनुसार पति ने दिल्ली की महिला से दूसरी शादी कर ली है। इसी के विरोध पर परिवार में कलह रहने लगी।
बुधवार को कादिर दोनों बच्चों व पत्नी को रायट छोड़ने आ रहा था। तभी गांव के बाहर तीनों को मारने की कोशिश में पत्नी का गला रस्सी से घोंटा गया। मगर तभी शोर पर ग्रामीणों के आने पर वह बच गए। एसओ लोधा के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।