फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Two police personnel, including an ASI, suspended after viral video; probe ordered.

एमपी: शहडोल में दो पुलिसकर्मी निलंबित, वाहन चालक से रुपये लेने और वारंटी की तलाश में लापरवाही के आरोप

Thu, 08 Oct 2026 09:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो एमपी: शहडोल में दो पुलिसकर्मी निलंबित, वाहन चालक से रुपये लेने और वारंटी की तलाश में लापरवाही के आरोप
एमपी: शहडोल में दो पुलिसकर्मी निलंबित, वाहन चालक से रुपये लेने और वारंटी की तलाश में लापरवाही के आरोप Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 09:55 PM IST
सार

शहडोल एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने अनुशासनहीनता के मामलों में सोहागपुर के एएसआई जवाहरलाल राय और बुढ़ार के प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक को निलंबित किया है। दोनों मामलों की अलग-अलग जांच उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Two police personnel, including an ASI, suspended after viral video; probe ordered.
एसपी ने जारी किया आदेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने संदिग्ध आचरण और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। सोहागपुर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जवाहरलाल राय को मालवाहक वाहन चालक से कथित तौर पर रुपये लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद निलंबित किया गया है। उन्हें थाना ब्यौहारी से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में एएसआई हाईवे पर भूसे की बोरियों से लदे पिकअप वाहन को रोककर चालक से बातचीत करते और कथित तौर पर रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस विभाग में चर्चा में आ गया। कुछ पुराने वीडियो में भी मालवाहक वाहनों को रोकते हुए दिखाई देने के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

वारंटी की तलाश में लापरवाही का आरोप
इसी तरह बुढ़ार थाने के प्रधान आरक्षक क्रमांक 185 चेतराम कौशिक को भी निलंबित किया गया है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने थाना प्रभारी को जानकारी दिए बिना कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से वारंटी की तलाश के लिए रवानगी दर्ज कराई, लेकिन वापस लौटने के बाद वारंटी की तलाश नहीं की। साथ ही विवेचना संबंधी आवश्यक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार; तीन में डेंगू और कुछ में टाइफाइड की पुष्टि

चेतराम कौशिक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें प्रधान आरक्षक एक महिला के साथ होटल में खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की ओर से दावा किया गया कि महिला उसकी पत्नी है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए गए थे।

दोनों मामलों की अलग-अलग जांच उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के जरिए पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्य के प्रति गंभीर रहने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed