फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When the family went to the SSP office immolation

जब आत्मदाह करने परिवार पहुंचा एसएसपी दफ्तर

Wed, 07 Dec 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 07 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
 When the family went to the SSP office immolation
जब आत्मदाह करने परिवार पहुंचा एसएसपी दफ्तर - फोटो : Rupesh
गोंडा क्षेत्र के गांव शहरी मदनगढ़ी में दबंगों के खौफ  में जी रहा एक परिवार  मिट्टी के तेल की कट्टी लेकर आत्मदाह करने एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। तेल की कट्टी देख पुलिसकर्मी घबरा गए। आनन-फानन उन्होंने परिवार का सामान परिसर से बाहर रखवा दिया। पीड़ित परिवार ने एसपी देहात से मारपीट व प्लाट पर कब्जा करने की शिकायत की। एसपी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवार को गांव भेज दिया। इस दौरान एसओ को भी जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

 थाना गोंडा के गांव शहरी मदनगढ़ी निवासी जयप्रकाश पुत्र हुब्बलाल का कहना है कि गांव में उसके चार सौ वर्ग गज प्लाट में एक झोपड़ी बनी है। उसका परिवार अक्सर बाहर मजदूरी करने जाता है। गांव के कुछ दबंग लोग प्लाट हड़पना चाहते हैं। पहले बहना करके उसके प्लाट में अपना सामान रख लिया। जब वह वापस गांव पहुंचा तो दबंगों ने प्लाट खाली करने से मना दिया। मंगलवार को दबंगों ने उन्हें भगाने के लिए झोपड़ी तोड़ दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट कर दी। दबंगों से भयभीत होकर उन्होंने गांव से पलायन कर दिया। सामान लेकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। जयप्रकाश ने कहा कि अगर दबंगों पर कार्रवाई नहीं की तो वह आत्मदाह कर लेगा। इसके पास मिट्टी के तेल की कट्टी देख पुलिसकर्मी मौके पर आ गए। उन्होंने कट्टी व अन्य सामान कार्यालय परिसर से बाहर रखवा दिया। इसके बाद उसकी एसपी देहात से मुलाकात कराई। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित को थाने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed