फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When police arrived, the villagers took Front

पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
When police arrived, the villagers took Front
Protest - फोटो : amar ujala
गांव नगला परसी में शुक्रवार मध्यरात्रि आए बदमाशों से मोर्चा लेने को पूरा गांव एकजुट हो गया। पुलिस को सूचना दी लेकिन लेटलतीफ पुलिस दो घंटे तक नहीं पहुंची। उधर ग्रामीणों ने खुद ही लाइसेंसी असलहे लेकर बदमाशों से मोर्चा ले लिया।
विज्ञापन


मक्का के खेतों में घुसकर भाग रहे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी तो ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। करीब एक घंटे तक फायरिंग होती रही। एक बदमाश हत्थे चढ़ गया लेकिन एक ग्रामीण के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर वह भी भागने में सफल रहा। उधर देरी से पहुंची पुलिस को देख ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नगला परसी निवासी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को एक बजे करीब 10-12 बदमाश गांव में आ गये। गांव में जगहर (जाग गए) हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों को मौहरश्री देवी इंटर कालेज के पीछे मक्का के खेत में घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू करदी। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच राजकुमार यादव उर्फ राजू भैया ने पुलिस को सूचना दी। बदमाश बच कर भाग रहे थे तभी सोमेश यादव ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दिया। घायल होने पर पकड़ ढीली हो गई।


बदमाश छुड़ाकर भागने में सफल रहे। ग्रामीण रामवीर सिंह, महावीर सिंह, रतन सिंह बौहरे, सतीश, राजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, पप्पू सिंह, वीरेंद्र सिंह, जवाहरलाल, उदयवीर, चींटा, सत्यवीर सिंह ने कहा कि पुलिस समय से पहुंचती तो बदमाश पकड़ में आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed