{"_id":"57c737614f1c1b376e2cb618","slug":"well-dalit-girl-raped-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर में दलित किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर में दलित किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के सोफा क्षेत्र से दो दिन पहले जंगल गई दलित किशोरी को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी उसे मुंह पर कपड़ा लपेट कर अगवा कर ले गए और बेहोश कर अज्ञात स्थान पर रखा। बुधवार को बदहवास हालत में गांव के सहारे एक खेत में फेंक कर चले गए। घर पहुंची बेटी की अपबीती सुनने के बाद मां ने एक युवक को नामजद कर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोफा चौकी क्षेत्र की महिला मजदूरी का कार्य करती है। महिला के अनुसार वह किसी काम से रिश्तेदारी में गई थी। घर में बहू और उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली रह गई थी। आरोप है कि 29 अगस्त की शाम 7 बजे उसकी बेटी शौच के लिए जंगल गई। तभी तीन युवक वहां आए और मुंह पर कपड़ा लगा जबरन उसे उठा ले गए। उसे एक मंदिर पर ले जाकर पानी पिलाया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई।
इसके बाद कहां ले गए, कुछ पता नहीं। इसके बाद उसे जब होश आया तो वह एक कमरे में थी, जहां दो दिन तक उसके साथ लगातार गैंगरेप किया गया। बुधवार को जब उसे खेत में फेंका गया तो किसी से शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। इधर, रिश्तेदारी से लौटी मां बेटी को तलाश रही थी, तभी बुधवार दुपहर 11 बजे किशोरी बदहवास हालत में अर्द्धबेहोशी की अवस्था में मिली।
विज्ञापन
तब उसने पूरा वाकया बताया। किशोरी एक आरोपी को पहले से जानती है और उसके खेत में मां के साथ धान लगाने का काम कर चुकी है। बाकी दो आरोपी उसके परिचित थे। मां ने इस संबंध में एक आरोपी को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ तहरीर दे दी है।
छर्रा में भी दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म
छर्रा। इलाके के गांव दिनदहाड़े बाजरा के खेत में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी मंगलवार की सुबह 8 बजे बाजरा के खेत में जंगल गई थी। वहां पहले से ताक में बैठे युवक ने किशोरी को दबोच लिया और उसके दुष्कर्म कर भाग गया।
किशोरी ने घर आकर मां को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद आरोपी युवक किशोरी के घर के चक्कर लगाता रहा और मां-बेटी को धमकता रहा कि रिपोर्ट दर्ज कराई तो गंभीर परिणाम भुगतना पडे़गा। मां ने बेटी के साथ हुई घटना को पड़ोसियों से अवगत कराया। रात को मां ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की तहरीर दी। छर्रा कोतवाली प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार यादव ने बताया कि मां की तहरीर पर दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
भाभी ने देवर पर मढ़ा रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज
जलाली। एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर महिला के देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने आठ अगस्त को एसीजेएम के यहां दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि है 2 अगस्त को जब बह अपने पिता के घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर मुकदमे में फैसला कराने के बहाने से घर में घुस आया और उसको अकेला देखकर चाकू के बल पर उससे दुराचार किया।
साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे गया। पीड़ित की चीख पर घेर में काम कर रहे उसके पिता तथा पड़ोसी ने उसे बचाया, जबकि आरोपी भाग निकला। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पर लिखित तथा रजिस्टर्ड डाक द्वारा शिकायत भी की, लेकिन किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित के आरोप पर अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए, जिस पर हरदुआगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।