फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Well, car riders did not get the gangrape from the woman.

खैर में कार सवारों ने किया महिला से गैंगरेप

Mon, 04 Dec 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 04 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Well, car riders did not get the gangrape from the woman.
चलती कार में मह‌िला से गैंगरेप - फोटो : डेमो प‌िक
अलीगढ़ से खैर लौट रही एक महिला को कार सवार परिचित से लिफ्ट लेना  भारी पड़ गया। कार सवार युवक उसे जंगल में ले गया, जहां उसके साथ कार चालक व तीन अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


खैर की एक महिला अलीगढ़ में देहलीगेट थाना क्षेत्र में किराये के मकान में अपने भाई के साथ रहती है। उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। उसने बताया कि घर में सिलेंडर खत्म हो गया था, जिसे लेने के लिए वह खैर अपने मायके जा रही थी।      
विज्ञापन


वह रविवार को सायं साढ़े पांच बजे खैर जाने के लिए एक पब्लिक स्कूल के पास नादा बाइपास रोड पर बस के इंतजार में खड़ी थी। तभी वहां एक कार आकर रुकी। कार को देहलीगेट क्षेत्र में हौम्योपैथी क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर राम प्रकाश चला रहा था। उसने कहा कि वह भी खैर जा रहा है। चूंकि वह उसे जानती थी तो उसके साथ कार में बैठ गई। कार में पहले से तीन और व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने शराब पी रखी थी तथा उनके पास तमंचे भी थे। वे उसे खैर से पहले अर्राना के निकट जंगल में ले गये जहां चारों ने उसके साथ रेप किया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राम प्रकाश व उसके साथी वेदप्रकाश, सुखवीर, धर्मपाल के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र दुबे का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed