{"_id":"5a4013304f1c1b10788b4cfb","slug":"waste-material-of-meet-through-in-drain-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ ड्रेन में पशुओं के अवशेष डाले, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीगढ़ ड्रेन में पशुओं के अवशेष डाले, हंगामा
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
माैके पर माैजूद लाेग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर कोंडला के चौराहे से गुजरने वाली अलीगढ़ ड्रेन में पशुओं के अवशेष मिलने से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। गहमागहमी को देखते हुए किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर लोधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा कर शांत किया। अवशेषों को मशीन द्वारा उठवाकर अलंबार फैक्ट्री के सुपुर्द कर दिया गया।
रविवार सुबह इस दौरान तकरीबन तीन घंटे तक माहौल गरमाया रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमरपुर कोंडला इलाके में संचालित होने वाली मीट एक्सपोर्ट यूनिटों से कई तरह के अवशेष और खून का गंदा पानी बोरिंग के माध्यम से सीधे जमीन के अंदर डाला जा रहा है, जिससे भूजल प्रदूषित हो गया है। हैंडपंप से निकलने वाला पानी भी खून के रंग की वजह से लाल हो रहा है, जो पीने तो दूर नहाने लायक तक नहीं है। पास में बनी बाईपास की नहर में दूषित जल मिलने से ये पानी भी किसी दूसरे काम के लिए ठीक नहीं रह गया है।
गौर हो कि अलीगढ़ ड्रेन में मीट एक्सपोर्ट यूनिटों का दूषित जल, अवशेष और अन्य गदंगी कई वर्षों से डाली जा रही है। जिससे इसका पानी दूषित हो गया है। यह पानी अन्य किसी काम में इस्तेमाल लायक नहीं होता है। इस समस्या को विधानसभा में उठाया जा चुका है। सपा शासन में उठाए गए सवाल पर स्थानीय अधिकारियों ने गलत जवाब दिया था जो अमर उजाला में सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन
जिसके बाद अफसरशाही की किरकिरी भी हुई। कई महीनों से इस ड्रेन की कोई सफाई नहीं हुई है। जिससे लोग खासे परेशान हैं। वहीं भूजल दूषित होने की शिकायत पर क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने कुछ नमूनों की जांच करानी शुरू की है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। इधर, गांव वालों ने इस मामले में गंदगी को लेकर कई बार शिकायत की है इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।