{"_id":"5fe7717d4c772e49bc3e1f5c","slug":"valmiki-koli-community-clashed-in-sarai-mian-stone-pelting-fiercely","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय मियां में भिड़े वाल्मीकि-कोली समाज के युवा, जमकर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सराय मियां में भिड़े वाल्मीकि-कोली समाज के युवा, जमकर पथराव
Sat, 26 Dec 2020 11:11 PM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
सराय मिया पुलिया पर दो सामुदाय के पक्षों में हुए पथराव के बाद रोड पर पड़ी ईंटें ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले सराय मियां इलाके में शनिवार देर रात मामूली से विवाद पर वाल्मीकि-कोली समाज के युवक भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और हवाई फायरिंग की भी चर्चा है। इसे लेकर इलाके में तनाव का माहौल बन गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस झगड़े में एक युवक के जख्मी होने की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर देर रात तक एहतियात बरत रही थी।
विज्ञापन
हुआ यूं कि कोतवाली-देहली गेट के बॉर्डर पर सराय मियां स्थित नाले की पुलिया पर एक अंडे की ढकेल लगती है, जिस पर युवक अक्सर शराब पीते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वहां युवकों की भीड़ जमा थी और शराब पी रहे थे। यह इलाका वाल्मीकि, कोली समाज व मुसलिम आबादी वाला है। इसी दौरान नगर निगम का ट्रैक्टर इलाके में अलाव की लकड़ी डालते हुए निकल रहा था। ढकेल पर मौजूद कोली समाज के एक युवक ने ट्रैक्टर-ट्राली से लकड़ी खींच ली। इस पर वाल्मीकि समाज के युवकों ने विरोध किया कि लकड़ी क्यों खींच ली। यह नियत स्थान पर ही डालेगी।
विज्ञापन
इसी बात पर वहां विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आवाज लगने पर आमने-सामने आ गए और वहां पथराव शुरू हो गया। करीब 20-25 मिनट तक दोनों ओर से अराजक स्थिति बनी रही। हवाई फायर की भी चर्चा है। पास ही मौजूद तुर्कमान गेट चौकी के पुलिस स्टाफ ने पहुंचकर हालात नियंत्रित करने की कोशिश की।
विज्ञापन
मगर बात नहीं बनी तो कोतवाली व देहली गेट से पुलिस बुलाई। काफी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर दोनों पक्षों के हमलावर तितर-बितर हो गए। बाद में वहां से पुलिस ने तत्काल पत्थर साफ कराए और लोगों को धमकाकर घरों में भेजना शुरू किया।
इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह के अनुसार शराब के नशे में यह झगड़ा हुआ है। फायरिंग की बात गलत है। वाल्मीकि समाज से परवेज नाम का एक युवक जख्मी हुआ है, जिसे अस्पताल भेजा गया है। वहीं दोनों ओर से तहरीर देने के लिए कहा गया है। अगर तहरीर नहीं मिली तो पुलिस अपनी ओर से इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मौके पर पुलिस तैनात है।