फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccine scandal..ANM Niha Khan surrenders, bail granted

वैक्सीन कांड..एएनएम निहा खान का सरेंडर, जमानत मंजूर

Sat, 28 Aug 2021 12:47 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 12:47 AM IST
सार

शुक्रवार को सीजेएम न्यायालय ने निहा खान की जमानत भी मंजूर कर ली है। देर शाम रिहाई आदेश भी जिला कारागार पहुंच गया है और आज शनिवार सुबह निहा की रिहाई के संकेत हैं।

विज्ञापन
Vaccine scandal..ANM Niha Khan surrenders, bail granted
demo pic - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जमालपुर पीएचसी में कोरोना वैक्सीन कूड़ेदान में डालने के मामले में मुख्य आरोपी एएनएम निहा खान ने दो दिन पहले न्यायालय में समर्पण कर दिया। शुक्रवार को सीजेएम न्यायालय ने निहा खान की जमानत भी मंजूर कर ली है। देर शाम रिहाई आदेश भी जिला कारागार पहुंच गया है और आज शनिवार सुबह निहा की रिहाई के संकेत हैं।

विज्ञापन



वाकया 29 मई को सुर्खियों में आया था, जब शिकायत मिली कि जमालपुर पीएचसी के कूड़ेदान में कोरोना टीकाकरण की वैक्सीन को फेंक दिया गया है। लोगों का आरोप था कि केंद्र में तैनात  किदवई नगर कोतवाली एटा निवासी एएनएम निहा खान वैक्सीनेशन के दौरान सिरिंज तो चुभाती हैं, लेकिन टीका कूड़ेदान में फेंक देती हैं। इस मामले में जांच के आधार पर दोषी एएनएम की संविदा समाप्त करते हुए उसके खिलाफ सिविल लाइंस में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


मुकदमे में जन सामान्य की भावनाओं से खिलवाड़ करने, ड्यूटी में लापरवाही, सरकारी धन की क्षति व महामारी अधिनियम आदि की धाराएं लगाई गई थीं। उसके बाद से ही पुलिस निहा खान को तलाश रही थी, मगर तमाम प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। दो दिन पहले निहा खान ने इस मुकदमे में सीजेएम न्यायालय में समर्पण किया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, शुक्रवार को निहा के अधिवक्ता की ओर से सीजेएम न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की गई, जिसे मंजूर कर लिया गया है और देर शाम रिहाई आदेश भी जिला कारागार पहुंच गया। जहां से शनिवार को रिहाई के संकेत हैं। जमानत की पुष्टि करते हुए निहा खान के अधिवक्ता इरफान गाजी ने बताया कि कोई मजबूत साक्ष्य न होने, सिरिंज की बरामदगी न होने की दलील पर न्यायालय ने जमानत मंजूर की है। निहा को विभागीय राजनीति के तहत फंसाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed