फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two MLAs related to occupation of land

जमीन पर कब्जे को लेकर दो विधायकों के रिश्तेदार भिड़े

Thu, 25 Jul 2019 02:04 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 25 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पनैठी से सटे गांव खानगढ़ी के पास जीटी रोड की चार बीघा जमीन के विवाद को लेकर छर्रा विधायक के पुत्र और बरौली विधायक के रिश्तेदारों में मारपीट होे गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर घायलों के मेडिकल और मुकदमा दर्ज कराने की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन




बुधवार को छर्रा विधायक रवेंद्रपाल के पुत्र विकास सिंह अपने साथियों सहित पनैठी की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि उनके खेत पर लगे पोल उखाड़ दिए गए हैं। इस पर उन्होंने वहां फिर से पोल लगवाना शुरू कर दिया। इसी बीच, खबर पर वहां बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के रिश्तेदार खानगढ़ी निवासी ओमवीर सिंह के पक्ष वाले भी पहुंच गए। दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद की सूचना पर राजस्व टीम व क्वार्सी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ओमवीर सिंह का आरोप है कि पुलिस व राजस्व टीम के सामने विधायक पुत्र व उसके साथ आए 20-25 हथियारबंद लोगों ने उनके दोनों बेटों अजय व अरुण को हथियारों की बटों से बेरहमी से पीटा। विकास ने उनके बेटों पर फायर भी किया। मगर वह मिस हो गया।
विज्ञापन




शोरगुल पर अन्य ग्रामीणों के एकत्रित होने पर सभी लोग भाग गए। वहीं, छर्रा विधायक पक्ष का कहना है कि जब उनके बेटे ने वहां से पोल हटे देखे तो राजस्व टीम को बुलाकर फिर से पोल लगाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ओमवीर पक्ष ने उनके बेटे व मौजूद कर्मचारियों संग मारपीट कर दी और फायरिंग भी की। बाद में पुलिस ने पहुंचकर माहौल सामान्य किया। इसके बाद शाम को फिर वहां से पोल हटा दिए गए। इस मामले में एक तहरीर ओमवीर ने दी है, जिसमें विधायक पुत्र विकास के अलावा उनके साथी हेमेंद्र फौजी, गौरव उर्फ राज, सौरभ, बबलू, विधायक का भतीजा अमित, हितेश, दिनेश व 20-25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं विधायक पक्ष से उनके ड्राइवर जसवीर वाल्मीकि निवासी असदपुर कयाम ने किसान ओमवीर, उनके बेटे अजय, अरुण, मनवीर, पवन, राहुल, रिंकू व नारद आदि के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह के अनुसार दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

मैं लखनऊ में हूं। मेरी चार बीघा जमीन की पैमाइश के बाद भी ओमवीर ने हमारे लगे पोल उखाड़ दिए और विरोध पर बेटे व उसके साथ के लोगों संग मारपीट की। मैं उनकी जमीन क्यों कब्जा करूंगा। मैं तो प्रशासन और ओमवीर से कह रहा हूं कि हमारे बैनामे के अनुसार हमें चार बीघा दे दी जाए। थाने में तहरीर दे दी है।


 -रवेंद्रपाल सिंह, छर्रा विधायक

मामले में पैमाइश हो चुकी है। अब फिर से किसान ने यह ऐतराज लगाया है कि उसकी जमीन में विधायक ने गलत तरीके से पोल लगाए हैं। अब इस मामले में शनिवार को नए सिरे से पैमाइश की प्रक्रिया होगी।
-रंजीत सिंह, एसडीएम कोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed