{"_id":"5c1fe480bdec2256fb089907","slug":"two-cars-collide-on-highway-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टकराई दो कारें, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर टकराई दो कारें, महिला की मौत
Mon, 24 Dec 2018 01:27 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कारें।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-91 रविवार की दोपहर दो कारों में जबर्दस्त टक्कर हो गई। इससे एक कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि मृतका के पति, बेटी और दामाद बुरी तरह घायल हुए हैं। राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को भांकरी स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दिल्ली के कनाट प्लेस निवासी यह परिवार तालानगरी (अलीगढ़) में अपने रिश्तेदारी में आया था, जहां से रविवार को दिल्ली जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार कनाट प्लेस दिल्ली निवासी यशपाल चोपड़ा अपने परिवार के साथ शनिवार को तालानगरी के पास रहने वाले अपने बहनोई एलएन सूरी के यहां आए थे। रविवार की दोपहर वह दिल्ली लौट रहे थे। हाईवे पर बरौली मोड़ के पास पहुंचे थे तभी खुर्जा की ओर से गलत साइड पर आ रही कार से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में दोनों कारों के परखचे उड़ गए। कार में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई।
यशपाल चोपड़ा की कार में आग लग गई, जिसे राहगीरों ने आग तत्काल ही बुझा दिया। राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। सूचना पर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार व टोल प्लाजा की एंबुलेंस पहुंच गई। संतोष चोपड़ा, यशपाल चोपड़ा, बेटी दिव्यांशी व दामाद गौरव को घायल अवस्था में निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने संतोष चोपड़ा (45) को मृत घोषित कर दिया। दूसरी कार में सवार घायल को राहगीरों ने उपचार के लिए किसी अन्य वाहन से भेजा।