फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three prized punk pile in encounter with police

पुलिस से मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश ढेर

Sun, 20 May 2018 02:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 20 May 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Three prized punk pile in encounter with police
घायल बदमाशों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी अजय साहनी। - फोटो : Amar Ujala
दादाें थाना क्षेत्र के सीकरी के जंगलों में पुलिस ने शुक्रवार को देर रात मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया, जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। बदमाशों की फायरिंग से दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये बदमाश राजस्थान के छैमार जाति के बावरिया गिरोह के सदस्य हैं और अपना ठिकाना बदलते रहते थे। इस समय यह तीनों फिलहाल अलीगढ़ के दादों एवं पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्रों में डेरा डालकर वारदातें कर रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले ये लोग कासगंज, शामली व संभल आदि में भी कई वारदातें कर चुके हैं। शुक्रवार रात को सीओ अतरौली सुरेश कुमार को करीब सवा दस बजे एसओ दादों और पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए उन्हें सूचना मिली कि सीकरी के जंगलों में गंगा की खादर में बदमाश छिपे हैं। जब वे वहां पहुंचे तो दादों एसओ अजय सिंह चाहर फोर्स के साथ मौजूद थे। सीओ ने फोन कर प्रभारी सर्विलांस अभय शर्मा, पालीमुकीमपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के साथ ही अलीगढ़ कोतवाली, गांधी पार्क और क्वार्सी थानों से फोर्स मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मौके पर तीन टीमें बनाकर कच्चे रास्तों से फोर्स सीकरी गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों से पता चला कि बदमाश गंगा नदी की ओर गए हैं तो तीन तरफ से पुलिस टीम घेराबंदी करते हुए गंगा की ओर बढ़ी। सीकरी गांव निकलने के बाद करीब 150 कदम की दूरी पर पेड़ के नीचे छह व्यक्ति नजर आए। उन्हें समर्पण करने के लिए कहने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक गोली सिपाही मनोज कुमार के बाजू में जबकि दूसरे सिपाही विनोद कुमार के पैर में लगी। इसी बीच बदमाश भागकर कांस की झाड़ियों में छिपकर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी तीन तरफ से जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। एसओ दादों अजय सिंह चाहर के पेट व सीओ सुरेश कुमार की गर्दन के पास से गोलियां निकल गईं। पुलिस के अनुसार रात 11 बजकर 45 मिनट पर बदमाशों की ओर से फायरिंग रुक गई। जोर-जोर से कराहने की आवाजें आने लगीं। इस पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की तो झाड़ियों में, दूसरा सांकरा नहर की ओर झाड़ी में और तीसरा बदमाश सीकरी साइड में जमीन पर पड़ा कराह रहा था। पुलिस ने उनके पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए। तीनों को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

मारे गए बदमाश
1-एहसान उर्फ जीशान पुत्र अलायर निवासी दीनापुर (दानिशपुर) डेरा थाना दादों अलीगढ़, पूर्व निवासी चिनियावली जिला संभल।
2-सोहिल उर्फ वसीम पुत्र असलम उर्फ मोटा निवासी झप्पीबाड़ा हनुमान गढ़ राजस्थान। हाल पता मसूरा थाना कैराना जिला शामली व डेरा हरदोई थाना पालीमुकीमपुर अलीगढ़।

3-आदिल उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र राय हसन उर्फ अलीहसन उर्फ अलीजान पूर्व निवासी मसूरा थाना कैराना जिला शामली हाल पता डेरा हरदोई पालीमुकीमपुर अलीगढ़।

हत्या, डकैती और लूट में शामिल थे
पुलिस के अनुसार कासगंज जिले के सहावर व अमापुर में हुई चार हत्याओं एवं डकैती, लूट की वारदातों में यह तीनों बदमाश शामिल थे। इन तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि सर्विलांस के माध्यम से दादों इलाके में बदमाशों की सूचना मिली थी। तीन टीमें लगाई गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हुए। हमारे दो पुलिस कर्मी घायल हुए। अस्पताल ले जाते समय बदमाशों ने बताया कि कासगंज इलाके में चौहरे हत्याकांड को इन्होंने अंजाम दिया था। इसके अलावा कासगंज में यह लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed