{"_id":"5ca66077bdec22145c46ec42","slug":"three-divorces-given-by-fraud-if-the-demand-for-dowry-is-not-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर धोखे से दिया तीन तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर धोखे से दिया तीन तलाक
Fri, 05 Apr 2019 01:23 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
burkha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी गेट इलाके की एक मुस्लिम महिला के साथ धोखाधड़ी से तीन तलाक के कागजों पर अंगूठा लगवाने का मामला सामने आया है। सात माह की गर्भवती महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर तीन तलाक के कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। अब ससुराल में रहने नहीं दे रहे हैं।
एसएसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंची सासनी गेट के लडिया की महिला ने बताया कि वह कोतवाली इलाके की रहने वाली है। 2017 में उसका निकाह सासनी गेट के लडिया निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से वह दहेज में पांच लाख रुपये, मोटर साइकिल और अन्य सामान की मांग करने लगे। गरीब परिवार से होने के कारण ससुरालियों की मांग पूरी नहीं कर पाई तो उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पारिवारिक कलह बढ़ने पर इस बात की जानकारी मायके वालों को दी। महिला का आरोप है कि उनके समझाने पर 25 मार्च ससुरालियों ने उसे दीवानी में बुलाया और कहा कि कागजात तैयार कर बाकायदा हस्ताक्षर कर सुलह करके मामले का निपटारा करेंगे। इस पर उन्होंने एक वकील के माध्यम से कागज तैयार कराए और मुझे बिना पढ़कर सुनाए उन पर अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उनसे जब एक कापी मांगी तो वह आनाकानी करने लगे। जिद करने पर एक कापी उपलब्ध करा दी। जिसे बाद में एक पहचान के व्यक्ति पर पढ़वाने पर पता लगा कि वह तीन तलाक के दस्तावेज हैं। महिला की शिकायत सुन सीओ द्वितीय ने मामले की जांच के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। इधर, शिकायत प्रकोष्ठ की महिला कर्मी ने भी महिला को मदद का आश्वासन दिया है।