{"_id":"589f72304f1c1b871537858c","slug":"the-voting-parents-daughter-down-in-the-valley-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप गए वोट डालने, बेटी की नाले में गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बाप गए वोट डालने, बेटी की नाले में गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 12 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के मोहल्ला नगला आशिक अली में शनिवार को मां-बाप तो वोट डालने चले गए और उसकी बच्ची की नाले में गिरने से मौत हो गई। खुले नालों की समस्याओं से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।
इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और स्थिति सामान्य हुई।
नगला आशिक अली के रहने वाले सुभाष चंद्र चाट पकौड़ी का स्टॉल लगाते हैं।
शनिवार दोपहर वह पत्नी के साथ वोट डालने चले गए। घर पर उनकी दो बेटी मुस्कान और डेढ़ वर्षीय मानवी थीं। मुस्कान बच्चों के साथ घर के बाहर खेलने लगी। वहीं मानवी भी खेलते खेलते दरवाजे तक पहुंच गई और इसी क्रम में वह नाले में जा गिरी। वोट डालने के बाद जब सुभाष और उसकी पत्नी घर पहुंचे तो मानवी घर नहीं थी।
विज्ञापन
उसकी आसपास तलाश की गई। तभी नाले की तरफ नजर गई तो मानवी को नाले में पड़ा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। यह देख परिवार में कोहरा मच गया। गुस्साए लोगों ने भुजपुरा रोड पर जाम लगा दिया। जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों की सहमती पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।