फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The lawsuit was filed in the game of oil supply inspector

तेल के खेल में पूर्ति निरीक्षक ने कराया मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Mar 2016 01:49 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Wed, 02 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक इगलास सतीश कुमार का कहना है कि सोमवार की सांय को एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में जिलापूर्ति अधिकारी विमल सिकरवार, पूर्ति निरीक्षक विपुल प्रताप सिंह, नेत्रपाल सिंह, मनोज कुमार व काला आम चौकी प्रभारी के साथ गांव साथिनी से एक किमी आगे मथुरा मार्ग पर छापा मारा था।
विज्ञापन

मौके पर तेल से भरा एक टैंकर पाया गया तथा मौके पर मौजूद लोग टीम को देखकर भागने लगे। जिनमें से एक व्यक्ति को टीम ने पकड़ लिया। टैंकर में 12 केएल डीजल भर हुआ है, जो मथुरा रिफाइनरी से वसुन्धरा फिलिंग स्टेशन अलीगढ़ के लिए जा रहा था। मौके से लोहे व प्लास्टिक के खाली ड्रम, एक डीजल से आधा भर हुआ ड्रम व कीप, बाल्टी आदि सामान पाया गया।
विज्ञापन

टैंकर को एक पेट्रोल पंप पर तथा अन्य सामान को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति राकेश पुत्र विशंबर निवासी सिहोरा थाना रावल, मथुरा ने अपने आप को टैंकर का क्लीनर ओर भागे गए टैंकर ड्राइवर का नाम रिंकू और गोपाल निवासी नगला गजू बताए हैं। इन तीनों के द्वारा डीजल का अवैध कारोबार किया जा रहा था। तीनों के खिलाफ  कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed