फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The head of the police in raiding Bhidntkksipahi boil jam

दबिश में पुलिस से भिड़ंत..सिपाही का सिर फोड़ा, जाम

Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
The head of the police in raiding Bhidntkksipahi boil jam
दबिश में पुलिस से भिड़ंत..सिपाही का सिर फोड़ा, जाम - फोटो : महीपाल ‌सिंह
महानगर के जमालपुर एफएम टॉवर के पास एक लूट के आरोपी के घर मकान में दबिश देने गई पुलिस के विरोध पर पुलिस और महिलाओं में भिड़ंत हो गई। एक तरफ जहां महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को दौड़ाया और एक सिपाही का सिर तक फट गया। दो महिलाएं भी जख्मी हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस भी वहां से बमुश्किल आरोपी को महिलाओं से बचाकर पीटते हुए अपने साथ ले गई। बाद में पुलिस ने शमशाद मार्केट पर आकर जाम भी लगाया। मगर उन्हें बाद में समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। इसके बाद भी देर रात तक महिलाएं आरोपी को छोड़ने की मांग लिए सड़क सहारे भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार नगला पटवारी चौकी पर एफएम टॉवर के पास रहने वाले अकील नाम के युवक के खिलाफ लूट की तहरीर पहुंची थी। इस तहरीर पर देर रात पुलिस उसके घर दबिश देने गई और उसे पकड़ लिया। जहां उसके घर की व किरायेदार महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि टीम ने महिलाओं संग अभद्रता की तो महिलाएं बिफर गईं और टीम के सिपाही मोहित से मारपीट कर व सिर में डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद पुलिस बमुश्किल आरोपी को तो मारपीट कर अपने साथ थाने ले गई। मगर बाद में पब्लिक वहां से एकत्रित होकर पहले नगला पटवारी चौकी पहुंची।

फिर पता चला कि पुलिस अकील को थाने ले गई है तो भीड़ वहां से एकत्रित होकर थाने जाने लगी। मगर रास्ते में लोगों ने शमशाद मार्केट पर जाम लगा दिया। इसके बाद जैसे-तैसे समझाकर उन्हें भेजा गया। इस मारपीट में नजमा व उज्जमा नाम की दो महिलाएं भी जख्मी हुई हैं, जिन्हें मेडिकल भेजा गया है। वहीं सिपाही मोहित का दीनदयाल में इलाज कराया गया है। कार्यवाहक एसओ के अनुसार पहले महिलाओं ने पुलिस पर हमला किया। हमने बचाव किया। हमने किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed