फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The family had eaten poison , death of the couple

परिवार ने खाया जहर, दंपति की मौत

Thu, 17 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
The family had eaten poison , death of the couple
नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
 महानगर के बन्नादेवी के नगला कलार इलाके में रोजगार न होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे दलित परिवार के  मुखिया ने खुद जहर खाकर पत्नी व बच्चों को भी जहर खिला दिया। मंगलवार आधी रात को हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में दंपति की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हृदयविदारक घटना को परिवार ने छिपाने की कोशिश करते हुए गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली। मगर तड़के नर्सिंग होम के जरिये पुलिस को जब खबर मिली तो अंतिम संस्कार रुकवाया गया और शवों को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस ने जांच करते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य भी संकलित किए हैं। बच्चों के होश में आने का इंतजार है।    
विज्ञापन



जांच में यही पता चल रहा है कि राकेश ने सभी को जहर खाने को दिया। फिर भी बच्चों के होश में आने और बातचीत पर काफी कुछ साफ हो जाएगा। मौके से फॉरेंसिक टीम ने जो साक्ष्य संकलित किए हैं। उनमें सल्फास होने के संकेत हैं। सैंपल की जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है। परिजनों से पूछताछ में निकला है कि इन दिनों राकेश बेरोजगार था। इसलिए सुसाइड का कारण भी वही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुज कुमार एसओ बन्नादेवी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed