फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The encounter of the villagers from animal thieves, a hold

पशु चोराें से ग्रामीणों की मुठभेड़, एक धरा

Wed, 09 May 2018 02:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 09 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
The encounter of the villagers from animal thieves, a hold
गांव नूरपुर में पेड़ से बंधा पशु चोर। - फोटो : अमर उजाला
चंडौस कोतवाली के गांव नूरपुर और किनुआं के बीच 7/8 मई की रात करीब तीन बजे पशु चोरों और ग्रामीणों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। खुद को ग्रामीणों से घिरा देखकर पशु चोरों ने फायरिंग भी की लेकिन ग्रामीण डटे रहे। इस मुठभेड़ में ग्रामीणों ने एक पशु चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पकड़े गए पशु चोर को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर खूब पीटा। बड़ी मुश्किल से पुलिस उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा पाई।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात चंडौस के गांव इमलहरा निवासी सतीश जाटव की एक भैस व गभाना के गांव देवपुर निवासी गजेंद्र की एक भैंस उनके घेर से चोरी हो गई थी। इन दोनों जगह से भैंस खोलने के बाद वही पशु चोर गांव नूरपुर निवासी सुरेश वाल्मीकि के घेर में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां बंधी भैंस उन्होंने खोल ली। भैंस खुलने के कुछ देर बाद ही सुरेश के भतीजे जीतू की आंख खुली तो भैंस घेर में नहीं थी। उसने इधर-उधर देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव वाले घेर पर पहुंचे। तभी गांव के लोगों को एक गाड़ी की लाइट दिखाई दी। इस पर ग्रामीणों ने उस गाड़ी का पीछा कर किनुआं के पास घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को घिरते देख पशु चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की तो ग्रामीण दहशत में आ गये, लेकिन उन्होंने गाड़ी का पीछा नहीं छोड़ा। इसी बीच एक पशु चोर जान बचाने के चक्कर में गाड़ी से कूद गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। अन्य पांच पशु चोर भैंसों को लेकर भाग निकले।

पकड़े गए पशु चोर को ग्रामीण नूरपुर गांव ले गए। वहां पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। उसने अपना नाम रहीसउद्दीन खां निवासी रोहिदा थाना अरनियां बताया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर चंडौस कोतवाल जितेंद्र सिंह बाल्यान फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वह पकड़े गए पशु चोर को पुलिस के हवाले करने को तैयार नहीं थे।

इसके बाद एएसपी नीरज जादौन व गभाना कोतवाल राजीव यादव भी मौके पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से आरोपी पशु चोर को ग्रामीणों से मुक्त कराकर चंडौस थाने ले जाया गया। पकड़े गए पशु चोर ने अपने साथी सलीम खां, सलमान, अफर खां निवासी रोहिदा थाना अरनियां बुलंदशहर, छेला निवासी बीरमपुर थाना जेवर व खुर्जा निवासी धर्मेंद्र सिंह के नाम का खुलासा किया। नूरपुर निवासी सुरेश वाल्मीकि ने छह पशु चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


पशु चोरों की पहचान हो चुकी है। पकड़े गये चोर ने अपने सभी साथियों के नाम व पते बता दिये हैं। जल्द ही सबको पकड़ा जायेगा, और चोरी गई भैंस भी बरामद कराने का प्रयास किया जायेगा। - नीरज जादौन एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed