फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The buffalo jumped over bridge , fell down on auto , four injured

ओवरब्रिज से कूदी भैंस, नीचे आॅटो पर गिरी, चार घायल

Wed, 24 Feb 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
The buffalo jumped over bridge , fell down on auto , four injured
महानगर के छर्रा अड्डा पुल पर मंगलवार शाम एक एक्सीडेंट ने वर्ष 2015 की चर्चित कॉमेडी हिंदी फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ की कहानी ताजा कर दी। यहां वाहन का हॉर्न सुन घबराई भैंस पुल से नीचे कूद गई और सीधे पुल के नीचे खड़े ऑटो पर जा गिरी।
विज्ञापन


 इस एक्सीडेंट में ऑटो में सवार चार लोग जख्मी हो गए और ऑटो भी चकनाचूर हो गया। खबर पर आई पुलिस को देख भैंस मालिक गायब हो गया और पुलिस ने भी भैंस को ले जाकर थाने के दरवाजे पर बांध दिया। अब कानूनी कार्यवाही को लेकर पुलिस पसोपेश में पड़ गई है।
विज्ञापन


वाकया शाम चार बजे के आसपास का है। नौरंगाबाद की ओर से भैंस अचलताल की ओर आ रही थी। तभी अचानक किसी वाहन का तेज हॉर्न सुन भैंस बिदक गई और बिना रेलिंग वाले पुल से नीचे छर्रा अड्डे की ओर छलांग लगा दी। भैंस सीधे ऑटो पर गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑटो में चालक वीरपाल निवासी महावीर नगर गांधीपार्क के अलावा उसके मोहल्ले के मनीष, कुलदीप, छोटू जख्मी हो गए। ऑटो भी चकनाचूर हो गया और भैंस के भी चोट आ गई। ऑटो सवार लोग नुमाइश जा रहे थे। इसी बीच वहां भगदड़ मचने पर पुलिस आ गई। पुलिस को देख भैंस स्वामी भैंस लेने नहीं आया। बाद में पुलिस ने भैंस की चोटें/साफ कराईं और उसे थाने ले जाकर दरवाजे पर बांध दिया। वहीं घायलों को अस्पताल भिजवाया।


इस मामले में वीरपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। ऐसे में पुलिस के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि इस एक्सीडेंट में किसको आरोपी बनाया जाए। अगर भैंस आरोपी बनेगी तो क्या उस पर मुकदमा चलेगा। इस संबंध में एसओ गांधीपार्क का कहना है कि इस एक्सीडेंट के बाद कोई भैंस    लेने नहीं आया। इसलिए थाने पर बंधवा लिया गया है। भैंस स्वामी के सामने आने पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed