{"_id":"5bda1ba1bdec2269a7716797","slug":"the-boys-who-were-called-out-from-home-beaten-the-boy-by-beat-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने पीट पीटकर युवक काे मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर ले गए दोस्तों ने पीट पीटकर युवक काे मार डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की शाम पिसावा थाना क्षेत्र के गांव दौऊंका से घर से बुलाकर लाए दोस्तों ने टप्पल के उसरह क्षेत्र में हथौड़े से पीटकर युवक की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल जेवर के एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर टप्पल थाने में तहरीर देने पर वहां से परिजनों को शव के साथ जट्टारी भेज दिया गया। आरोप है कि जट्टारी चौकी में सुनवाई नहीं हुई। परिजनों से पुलिस कर्मियों ने अभद्रता कर दी, जिस पर देर रात परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव रखकर अलीगढ़-टप्पल मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंचे टप्पल एसओ संजय पांडे ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
बताते हैं कि दौऊंका गांव निवासी आकाश पुत्र अजीत (21) को शाम के करीब पांच बजे गांव के ही रहने वाले दो लड़के किसी बहाने से घर से बुलाकर ले गए। शाम में करीब छह बजे आकाश का शव टप्पल क्षेत्र के गांव उसरह के समीप एसबीएस ईंट भट्ठे के पास पड़ा लोगों ने देखा। किसी ने पहचान होने पर परिजनों को फोन कर जानकारी दी तो परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि आकाश के शरीर में चोट के तमाम निशान थे। परिजन उन्हें जेवर के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर टप्पल थाने पहुंचे, जहां से पंचनामा भरने के लिए परिजनों को जट्टारी पुलिस चौकी भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।