{"_id":"5cf0440ebdec220717716dc6","slug":"temple-wall-collapsed-during-bhandara-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में भंडारे के दौरान गिरी दीवार, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंदिर में भंडारे के दौरान गिरी दीवार, मासूम की मौत
Fri, 31 May 2019 02:34 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 31 May 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
रोहित का फाइल फोटो।
- फोटो : Rupesh
तुर्कमान गेट मोहल्ले के दुर्गा मंदिर में गुरुवार की शाम भंडारे के दौरान मंदिर की एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे मेंे आठ वर्षीय मासूम दब गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शव को तुर्कमान गेट ले आए और सड़क पर रख मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा काटा। इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।
गुरुवार की शाम करीब पांच बजे केंद्र सरकार के मंत्रीमंडल के शपथग्रहण समारोह की खुशी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और मंदिर कमेटी के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया था। यहां रोहित (8) पुत्र रणवीर निवासी सराय काबा भी पहुंच गया। वह मंदिर की दीवार के सहारे खड़े होकर पूड़ी-सब्जी मिलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान भीड़ के दबाव के कारण दीवार भरभराकर गिर गई। रोहित इसमें दब गया।
लोगों ने मलबा हटाकर रोहित को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर तुर्कमान गेट आ गए। उन्होंने मुआवजे की मांग की। मृतक के पिता रणवीर ने बताया कि उनके दो बेटों में रोहित बड़ा था। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया गया है। बच्चे केे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ब्यूरो