फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sports house owner 's wife killed millions robbery

स्पोर्ट्स हाउस के मालिक की पत्नी की हत्या कर लाखों की डकैती

Tue, 05 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sports house owner 's wife killed millions robbery
अनीता का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
बदमाशों ने सोमवार को शहर के चर्चित कालरा स्पोर्ट्स हाउस के मालिक के घर दिनदहाड़े धावा बोल दिया। इस दौरान उनकी पत्नी की खुखरी से गोदकर हत्या कर दी गई और लाखों का माल लूट लिया गया। मैरिस रोड की पॉश कॉलोनी हरिओम नगर में हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अधिकारियाें और जांच टीमों ने घटनास्थल की पड़ताल की, इसके बावजूद वे किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंचे। इस मामले में इनके घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करने वाले कई कर्मी शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के हरिओम नगर के मकान नंबर 3/389 ए में रहने वाले सुभाष कालरा की कालरा स्पोर्ट्स हाउस के नाम से रेलवे रोड और रामघाट रोड पर दुकानें हैं। घर में सुभाष दंपति के अलावा दो बेटे हिमांशु व सुमित, बेटी रीना, बहू पल्लवी, पौत्र प्रखर रहते हैं। रोजाना की तरह सुभाष, बेटी व छोटा बेटा सुमित दुकान चले गए। बड़ा बेटा हिमांशु जेडी कॉलेज व बहू पल्लवी हेरिटेज स्कूल में पढ़ाते हैं। प्
विज्ञापन


रखर को बहू रोजाना स्कूल जाने से पहले मायके छोड़ जाती है और वापसी में लेकर आती है। सोमवार की दोपहर करीब 2.10 बजे पल्लवी प्रखर के साथ जब घर लौटी तो मुख्य दरवाजा भिड़ा मिला। अंदर का गेट भी खुला हुआ था। अंदर जाने पर बाहर के कमरे में खून से लथपथ सास अनीता कालरा (57) बेड पर बेसुध पड़ी सिसक रही थीं। उनके शरीर पर कई घाव थे। पास ही खुखरी पड़ी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों व थाने को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में अनीता को ट्रामा सेंटर और वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पल्लवी ने बताया कि सभी सेफ खुली मिलीं। उसके  और उसकी सास के कई लाख के जेवरात, हजारों रुपये नकद गायब हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed