{"_id":"de0c51e22680dc3947e9924de88931d0","slug":"sporadic-clashes-between-the-65-percent-turnout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट झगड़ों के बीच 65 फीसदी मतदान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छिटपुट झगड़ों के बीच 65 फीसदी मतदान
अलीगढ़।
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिटपुट झगड़ों के बीच 65 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। पंचायत चुनाव की दूसरी परीक्षा में पुलिस और पब्लिक दोनों ही पास हो गए। मंगलवार को जिले के इस अतिसंवेदनशील चरण में छिटपुट झगड़ों के बीच कुल 65 फीसदी शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। दिन भर लगे फर्जी मतदान के आरोपों के बीच पुलिस-प्रशासनिक अमला दौड़ता रहा और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करता रहा। इन्हीं आरोपों के बीच इगलास के सूरजा-कारौली में पथराव-फायरिंग, गोंडा के लगसमा इंटर कॉलेज पर मारपीट-पथराव और लोधा के लौहर्रा में मारपीट के दौरान दो हवाई फायर की घटना ने पुलिस को बल प्रयोग पर मजबूर किया। बाद में तीनों केंद्रों पर सामान्य मतदान हुआ। शाम के समय ऐसी ही सूचना पर कजरौठ मतदान केंद्र के अंदर से एक जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर हवालात की हवा दिखा दी गई।
गोरई चौकी क्षेत्र के गांव सूरजा कारौली में दो बीडीसी उम्मीदवार समर्थकों में फर्जी मतदान को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसी विवाद ने अचानक झगड़े का रूप लिया और दोनों पक्षों में पथराव-फायरिंग तक हो गई। खबर पर डीएम-एसएसपी, एसडीएम-सीओ तक पहुंच गए। जहां लोगों को हिदायत देते हुए आधा दर्जन को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। बाद में काफी देर तक अधिकारी जमे रहे।
इसी तरह गांव कजरौठ के बूथ पर शाम करीब चार बजे फर्जी मतदान की शिकायत पर डीएम-एसएसपी खुद पहुंच गए। जहां उन्होंने पाया कि वार्ड 31 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रवेंद्र कुमार पाली, पूर्व एमएलसी प्रतिनिधि संदीप सिंह, जयंत ठाकुर हंगामी स्थिति पैदा कर रहे हैं। जिनमें पाली बूथ के अंदर थे। बस तीनों को हिरासत में लेकर हवालात भेज दिया गया। बाद में एसडीएम-सीओ अतरौली ने मौजूद रहकर मतदान कराया। गोंडा कस्बा के लगसमा इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर दुपहर करीब एक बजे बीडीसी प्रत्याशी अपने साथ कई दर्जन लोगों को लेकर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए बूथ पर पहुंचा। यहां वह हंगामा करने लगा। इस पर विपक्षी समर्थकों ने ऐतराज जताया और दोनों में भिड़ंत के दौरान ईंट-पत्थर फिंकने लगे। चूंकि यह बूथ बेहद संवेदनशील था और पुलिस बल ज्यादा था, जो पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ दिया। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। लोधा के लौहर्रा में एक प्रधान समर्थक बीडीसी प्रत्याशी व दूसरे प्रत्याशी में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मारपीट हुई। जहां किसी ने दो हवाई फायर कर दिए। खबर पर दौड़ी पुलिस दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले आई। यहां भी स्थिति सामान्य हो गई।