फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sangeeta chaudhary

अब संगीता पर बेहोश कर हस्ताक्षर कराने का आरोप

Fri, 26 Feb 2016 01:35 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta chaudhary

बिल्डर राजेश अग्रवाल और बसपा नेता धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी संगीता चौधरी के बीच चल रहे विवाद में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। अब  एएसएम साइट पर प्रिंटिंग प्रेस चला रहे उपेंद्र गुप्ता की ओर से संगीता चौधरी के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिसमें धमकियां देने और नशीली कॉफी पिलाकर कागजों पर हस्ताक्षर करा लेने का आरोप लगाया गया है। यह याचिका भी अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम न्यायालय में दायर की गई है।

विज्ञापन

अधिवक्ता संजय कुलश्रेष्ठ व प्रवीण गुप्ता के अनुसार उपेंद्र गुप्ता एडवरटाइजिंग एजेंसी के साथ साथ राजेश अग्रवाल की एएसएम स्थित साइट पर प्रिंटिंग प्रेस भी चलाते हैं। आरोप के अनुसार संगीता चौधरी के द्वारा वहां से जेनरेटर उठाकर ले जाने के समय वह पहुंच गए थे और विरोध पर उनके साथ अभद्रता की गई थी। इसके बाद एक दिन संगीता चौधरी ने उनकी गैरमौजूदगी में घर पहुंचकर पत्नी को धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन

इसके अगले दिन उपेंद्र के अनुसार सुबह-सुबह बात करने के लिए उन्हें संगीता ने घर बुलाया। जहां नशीली कॉफी पिलाकर कुछ कागजों पर दस्तखत करा लिए और बेहोशी की हालत में घर भेज दिया। सीजेएम न्यायालय में दायर की गई याचिका पर सुनवाई के लिए तारीख नियत कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed