{"_id":"609ebaf61358533c727546a5","slug":"sadhu-was-murdered-by-strangulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी साधु की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी साधु की हत्या
Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 14 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
बरला क्षेत्र के गांव दतावली में बुधवार की रात कुटिया में सोते समय साधु की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है। हालांकि इस हत्याकांड में पुलिस ने अभी जांच शुरू नहीं की है। पुलिस का कहना है कि परिवार से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बरला कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव दतावली निवासी 65 वर्षीय राजाराम पुत्र भीखे सिंह का शव बृहस्पतिवार को कुटिया में पड़ा मिला था। वह गांव के बाहर कुटिया बनाकर रहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजाराम की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक तीन भाई थे। एक भाई ने बृहस्पतिवार को पुलिस से हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
राजाराम के शरीर में पैरालाइसिस अटैक पड़ा था। वह पहले बाहर रहते थे लेकिन कुछ वर्षों से गांव के बाहर कुटिया बनाकर रहने लगे थे। उनके नाम आठ बीघे जमीन थी।