{"_id":"44bb9473e1d04098976b0b22a4340ece","slug":"robbery-in-house-of-medical-college-professor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल के प्रोफेसर के घर डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल के प्रोफेसर के घर डाका
अलीगढ़
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल के प्रोफेसर के घर डाका
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर के सिविल लाइंस इलाके में जेएन मेडिकल कॉलेज मेडीसिन संकाय के प्रोफेसर डॉ. अंजुम चुगतई के घर मंगलवार देर रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने डाका डाला। पता पूछने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने प्रोफेसर व उनकी डॉक्टर पत्नी को हथियारों के दम पर कब्जे में ले लिया और बेटे की तरफ दौड़े बदमाशों को देख डॉक्टर बेटा चीखते हुए घर से बाहर भागा। इस पर फायरिंग कर दी। मगर तब तक वह गली से बाहर पहुंच गया। बस इसी बीच बदमाश पकड़े जाने के भय से पत्नी के हाथों से तीन सोने की चूड़ियां उतरवाकर ले गए।
घटनाक्रम के अनुसार शाहबाग अनूपशहर रोड निवासी डॉ. अंजुम चुगताई रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद घर की लॉबी टहल रहे थे। डेंटल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बेटा अनवर अंजुम व डॉक्टर पत्नी परवीन अंजुम घर के अंदर ही थे। तभी दरवाजे पर दो युवक आए और उन्होंने मो.यामीन के नाम से पता पूछा। बस इसी दौरान मौका पाकर दरवाजे खुलते ही बदमाशों ने डॉ. चुगतई पर पिस्टल तान दी और मुंह दबाते हुए उन्हें ड्राइंग रूम में ले गए। जहां कुर्सी पर बैठा दिया। इसी बीच आधा दर्जन अन्य बदमाश भी घर में घुस गए। चहलकदमी की आवाज पर बेटा डॉ.अरवर बाहर लॉबी में आया तो एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तानी। मगर वह चीखता हुआ दरवाजे की ओर भागा और गली में आकर शोर मचाने लगा। इस पर बदमाशों ने उस पर दो फायर भी किए। मगर वह बच गया। इतने बीच अंदर बदमाशों ने परवीन के हाथों से चूडिय़ां उतरवा ली थीं। मगर बाहर फायरिंग व शोर पर पकड़े जाने के भय से सभी बदमाश भाग गए। बदमाश चार बाइकों पर आठ की संख्या में थे। इस सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर, डॉ.चुगतई के करीबी पूर्व विधायक विवेक बंसल आदि भी पहुंच गए। इस घटना से परिवार बेहद दहशत में था। इंस्पेक्टर के अनुसार बदमाशों की तलाश की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।