{"_id":"5cf2e0c4bdec22077441523a","slug":"roadways-bus-intruped-in-a-standing-truck-a-dozen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक दर्जन घायल
Sun, 02 Jun 2019 02:02 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
खैर रोड पर ट्रक में टकराने से क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस को उठाती क्रेन।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा क्षेत्र में ल्हौसरा के पास शनिवार सुबह रोडवेज की बस वहां पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसके चलते करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। रोडवेज बस के चालक को झपकी आ जाने की वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है।
हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ डिपो (उत्तर प्रदेश परिवहन निगम) की एक बस यात्रियों को लेकर अलीगढ़ की ओर आ रही थी। ल्हौसरा के पास एक रोड़ी से लदा ट्रक जो अलीगढ़ की ओर ही आ रहा था, खराब हो गया था। उसे सड़क के किनारे खड़े करके सही करने की कोशिश की जा रही थी। सुबह करीब सात बजे ल्हौसरा रेलवे पुल के पास अचानक तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस के ड्राइवर को झपकी लगी और बस असंतुलित होकर रोड़ी लदे खड़े ट्रक में घुस गई।
इस जबरदस्त टक्कर के होते ही तेज आवाज हुई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई। डायल 100 और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला। घायलों कोे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उनका नाम, पते आदि की जानकारी नहीं हो सकी है। रोडवेज बस में सवार घायल यात्रियों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी लोधा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि थाने में घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
शराब के नशे में धुत था रोडवेज का ड्राइवर
घटना के बाद से रोडवेज का बस चालक लाखन सिंह फरार चल रहा है। बस के यात्रियों की मानें तो जब पलवल से बस चली थी तभी से लाखन सिंह की स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही थी। ऐसा लग रहा था कि उसने देर रात तक शराब का सेवन किया है। जिसके चलते उसकी शारीरिक गतिविधियों पर उसका नियंत्रण नहीं था। यही घटना की वजह बना।
यात्रियों की मानें तो जब पलवल से बस चली और वह हामिदपुर आने वाले रोड पर आई तो कई जगह लहरा गई। कई जगह वाहनों को ओवरटेक करते समय भी बस का संतुलन बिगड़ा। इस पर कई यात्रियों ने इसकी शिकायत कंडक्टर से की। कंडक्टर ने जब ड्राइवर को इस आपत्ति के बारे में बताया तो ड्राइवर ने इसे नजर अंदाज कर दिया। एक यात्री से ड्राइवर ने कह दिया कि ज्यादा परेशानी है तो खुद बस चला लो।
टप्पल इंटरचेंज के पास जब बस रुकी तो कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को समझाने की कोशिश की लेकिन वह उनसे ही उलझ गया। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर यह मानने को तैयार नहीं था कि वह नशे में है और उसकी हालत ठीक नहीं है। घर पहुंचने की जल्दी में यात्री बस में बैठ गए। जब बस जट्टारी से गुजरी तो सब्जी से लदी बुग्गी में टकराने से बाल बाल बची। ड्राइवर की लापरवाही का ही नतीजा था कि लोधा के पास आकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
यह हैं घायल : 1- राजेश यादव पुत्र महेश चंद्र यादव निवासी सोरों कांसगज 2- प्रिंस पुत्र मनोज निवासी फरीदाबाद 3- ललतेश पत्नी मनोज निवासी फरीदाबाद 4-सुनील कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी कासिमपुर पावर हाउस 5-नीरज शर्मा पुत्र गनेशी लाल शर्मा निवासी खैर अलीगढ़ 6- शिव कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी सोफा नहर खैर अलीगढ़ 7- ममता पत्नी राजेश निवासी फरीदाबाद 8- सोहन सिंह जसवंत महालीवपुर, थाना सिकंदराबाद 9- आरती पुत्र सोहन सिंह, महालीवपुर, थाना सिकंदराबाद 10 - सर्वेश पत्नी प्रेम सिंह, महालीवपुर, थाना सिकंदराबाद 11- विद्या देवी पत्नी जंसवत सिंह, महालीवपुर, थाना सिकंदराबाद 12- साहिल पुत्र अली हसन निवासी बल्लभगढ़ 13 - शहनाज पत्नी अली हसन निवासी बल्लभगढ़