फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadway car riot lawyer, death

रोडवेज ने रौंदी अधिवक्ता की कार, मौत

Thu, 27 Dec 2018 01:30 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 27 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roadway car riot lawyer, death
दीप प्रकाश्ा - फोटो : Dig Vishal
महानगर के रामघाट रोड के प्रयाग मिल कंपाउंड में रहने वाले अधिवक्ता दीप प्रकाश गौतम (48) की मंगलवार रात आगरा रोड पर मडराक क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त कार सवार अधिवक्ता सादाबाद क्षेत्र में रिश्तेदारी में आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी अलीगढ़ की ओर से जाती बुद्ध विहार डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज ने मडराक टोल व गांव मईनाथ के मध्य कार को सामने से रौंद दिया। खबर पर पुलिस ने अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज भी पहुंचाया, मगर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


मूल रूप से क्वार्सी के गांव मंजूरगढ़ी निवासी अधिवक्ता दीप प्रकाश दीवानी न्यायालय में प्रेक्टिस करते थे। वर्तमान में परिवार के साथ मीनाक्षी सिनेमा के बगल में प्रयाग मिल कंपाउंड में रहते थे। उनकी पत्नी अर्चना गौतम लखनऊ में बतौर शिक्षिका सेवारत हैं।
विज्ञापन


दंपती पर एक बेटा व बेटी हैं। वह शाम को घर से सादाबाद के गांव राधे की नगरिया में अपनी रिश्तेदारी में अपनी अल्टो कार लेकर त्रयोदशी में शामिल होने गए थे। रात करीब 9 बजे वापसी में दुर्घटना हो गई। खबर पर पुलिस ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाते हुए जेब से मिले कागजों के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका और खबर पर रोते बिलखते परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इधर दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed