{"_id":"58fbc4784f1c1b09038b55a6","slug":"revolver-and-amount-crossed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर व रकम पार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवाल्वर व रकम पार
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 23 Apr 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लोधा क्षेत्र में राधाकृष्ण शीतगृह पर शनिवार रात आंधी के अंध में स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर शीतगृह स्वामी के बैग में रखी रिवाल्वर और 3.30 लाख की नकदी पार कर दी। गाड़ी का शीशा टूटा देख शीतगृह स्वामी के होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मैलरोज बाईपास निवासी चौधरी शेरपाल सिंह के लोधा में राधाकृष्ण शीतगृह के नाम से आगे पीछे दो शीतगृह हैं। शनिवार को वह अपनी कार स्कॉरपियो से कोल्ड स्टोर पहुंचे, जहां कार खड़ी कर वह अंदर चले गए। रात को तेज आंधी के साथ आए ओले के समय किसी ने उनकी गाड़ी में रखे बैग को शीशा तोड़कर निकाल लिया। अंध शांत होने के बाद जब वह वापस आए तो शीशा टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोधा थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था, जिसमें दो बैग रखे थे, जिसमें से चोर एक बैग पार कर ले गए, जिसमें एक रिवाल्वर और तीन लाख 30 हजार रुपये की नकदी रखी थी। वहीं दूसरे बैग में शीतगृह संबंधित कागजात थे, जिससे हाथ तक नहीं लगाया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
शातिरों ने 10 हजार रुपये किए पार
एटा निवासी चंद्रपाल दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। वह सुबह दिल्ली से लौटा और बस अड्डे पर टहल रहा था। अचानक उसके पास दो शातिर आए, उन्होंने बातों ही बातों में युवक से जानकारी की और उसके गंतव्य तक एसी कार से भेजने की बात कहते हुए उसे अपने साथ अस्पताल ले गए, जहां शातिरों ने उसे बातों में उलझाकर उसका बैग पार कर दिया। पीड़ित के मुताबिक बैग में दस हजार रुपये की नकदी थी। घटना के संबंध में तहरीर दी गई है।