फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retailers of fake Asian paints hit police here

नकली एशियन पेंट्स के विक्रेता के यहां पुलिस ने मारा छापा

Wed, 25 Apr 2018 01:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 25 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Retailers of fake Asian paints hit police here
सारसौल स्थित नकली पेंट फैक्ट्री पर छापे के दौरान पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगलवार को एसीएम द्वितीय के नेतृत्व में महानगर के सारसौल इलाके में एक पेंट की दुकान पर छापा मारकर एशियन पेंट्स के दस नकली डिब्बे और बाल्टियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई के दौरान दुकानदार कंपनी के अन्य अधिकृत डीलरों से माल खरीदने की बात कहकर बरगलाता रहा, लेकिन उसके पास न खरीद के बिल मिले और न ही बाउचर। पुलिस ने दुकानस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


एशियन पेंट्स कंपनी के अधिकारियों ने एडीएम सिटी से शिकायत की थी कि सारसौल चौराहा स्थित आरटीओ आफिस के बराबर इंग्राहम स्कूल के सामने स्थित दिलीप कुमार पेंट्स के नाम से दुकान है। इसका स्वामी पीयुष गुप्ता है। यह व्यक्ति कंपनी के नाम के डिब्बे एवं बाल्टियाें में लंबे समय से नकली पेंट बेच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम के आदेश पर एसीएम द्वितीय एके त्रिपाठी एवं सीओ द्वितीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान दस बाल्टी एवं नकली पेंट के डिब्बे एशियन पेंट्स का लोगों लगे बरामद हुए। एसीएम द्वितीय ने बताया कि पहले तो दुकानदार अपने पड़ोस स्थित रिश्तेदार के यहां से पेंट खरीदकर बेचने की बात कर रहा था।

बाद में उसने सराय हकीम के कंपनी के अधिकृत पांडेय नामक डीलर से पेंट खरीद की बात कही। जांच की गई तो पांडेय के यहां सब कुछ सही पाया गया। उन्होंने बताया कि कंपनी को इस दुकानदार द्वारा नकली पेंट एशियन पेंट्स के नाम से बेचने की शिकायत मिल रही थी।


इस पर कंपनी के अफसरों ने सुरागकशी करायी। सुराग मिलने के बाद एडीएम को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एशियन पेंट्स के लीगल अथारिटी चंद्रकांत ने दुकान स्वामी पीयुष गुप्ता के खिलाफ कापीराइट एक्ट के उल्लंघन एवं धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed