{"_id":"57cb2b204f1c1b92252cb07e","slug":"respect-for-life-and-oppressed-forced-to-leave-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत और जिंदगी के लिए गांव छोड़ने को मजबूर दलित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इज्जत और जिंदगी के लिए गांव छोड़ने को मजबूर दलित
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
पहले एक दलित परिवार की बेटी से दबंग ने छेड़छाड़ की। उसने शिकायत की तो मारपीट की। दलित ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो अब मुकदमा वापस लेने की चेतावनी दी जा रही है। मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी जा रही है।
इससे दलित परिवार खौफजदा है। थाना पुलिस के पास तमाम चक्कर काटे लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। परेशान दलित ने एसएसपी को पत्र भेजा है। कहा है कि दबंग का उत्पीड़न न रुका तो परिवार सहित गांव से पलायन कर जाएगा।
गांव बहू नगला (अलियासपुर) इस दलित परिवार के अनुसार 4 अगस्त को गांव के ही दबंग व्यक्ति ने उसकी बेटी से छेड़खानी की। विरोध करने पर मारापीटा। इस पर दंबग ने झूठा मुकदमा उसके विरुद्ध दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित दलित व्यक्ति का आरोप है कि अब दबंग व्यक्ति लगातार धमकी दे रहा है। कह रहा है कि मुकदमे में समझौता न किया परिवार सहित नष्ट कर देंगे। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजा है। कहा कि दबंग को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो वह गांव से पलायन को मजबूर हो जायेगा।
घटना की जानकारी हुई है। सीओ इगलास मामले की जांच कर रहे हैं। उनको कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - डा. बीके सिंह, एसपी देहात
दबंग ने तहरीर दी थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया था किंतु जांच में उसके आरोप फर्जी निकले। इस पर उसकी मुकदमा खत्म कर दिया गया है। - राजवीर सिंह, कोतवाल