{"_id":"5862d7be4f1c1b132ceeb612","slug":"put-on-the-chest-of-millions-of-innocent-browning-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के सीने पर तमंचा रख लाखों की डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के सीने पर तमंचा रख लाखों की डकैती
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 28 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
मासूम के सीने पर तमंचा रख लाखों की डकैती
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर और उसके आउटस्कर्ट में बदमाशों की धमाचौकड़ी थम नहीं रही। दो रात पहले यानि रविवार रात धनीपुर हवाईपट्टी के सामने जीटी रोड पर हलवाई के घर बदमाश डाका डाल ले गए। आधी रात को पिछवाड़े से सीढ़ी लगाकर चढ़े बदमाशों ने तीन माह के मासूम के सीने पर तमंचा रखकर लूटपाट की और परिवार के मुखिया को हाथ-पैर बांधकर डाले रखा। बाकी परिजनों को भी हथियार के दम पर डरा धमकाकर रखा। बदमाशों के जाने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में स्थित धनीपुर हवाई पट्टी के सामने भूडा किशनगढ़ी निवासी लालाराम पेशे से हलवाई है। मकान के नीचे उनकी दुकान है। वह अपनी पत्नी, पुत्र आकाश पुत्रवधू रूबी, तीन माह के नाती यश, बेटी रीना, रंजना पलक एवं राधा के साथ रहते हैं। आने वाले रविवार को उनकी बड़ी बेटी रीना और रंजना की गोद भराई का कार्यक्रम होने वाला है। पूरा परिवार कार्यक्रम की तैयारियों में लगा हुआ है। शनिवार-रविवार की रात को हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने उनके घर के पीछे के हिस्से में सीढ़ी लगाकर आए और वहीं से भाग निकले। बदमाशों ने सबसे पहले ऊपर की मंजिल के कमरे में सो रहे लालाराम को बंधक बनाया और रस्सियों से बांध दिया।
इसके बाद बगल के कमरे में सो रही बेटियों और उनकी पत्नी, बेटा और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने तीन माह के नाती के सीने पर तमंचा रखा और घर में रखी 12 हजार की नगदी तथा चार-पांच तोले के सोने के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। बताया कि बदमाश लगभग 40 मिनट तक घर में उत्पात करते रहे, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं चली। सूचना देने के बाद भी पुलिस करीब 20 मिनट बाद पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने पर आसपास के लोगों को डकैती की जानकारी हुई तो उनमें सनसनी फैल गई। सभी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। पुलिस ने डकैती की इस वारदात को लूट में दर्जकर क्राइम मिनीमाइज कर दिया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार तहरीर मिल गई है। लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
तमंचे के बल पर तीन राहगीरों को लूटा
अलीगढ़। शनिवार की रात पानखानी के पास हथियारबंद बदमाशों ने तीन राहगीरों को लूट का शिकार बना लिया। बदमाश राहगीरों से हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गए। क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव पानखानी निवासी मदन कुमार बीते शनिवार की रात अपने भतीजे अमित और गांव के ही बैनामी के ट्रेन से घर लौट रहे था। दाउदखां स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद तीनों पैदल ही घर जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही तीन हथियारबंद बदमाशों ने तीनों को रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरे मदन की जेब से दस हजार, अमित से तीन सौ रुपये और बैनामी से पांच सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। मंगलवार को पीड़ितों ने क्वार्सी थाने में तहरीर दी है।